✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची:नाली खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, इलाके में मची अफरा-तफरी

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 6, 2026, 6:55:52 PM

रांची (RANCHI):  आईएसएम चौक के पास  एक बड़ा हादसा टल गया, जब नाली निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन टूट गई, जेसीबी मशीन से चल रही खुदाई के दौरान अचानक पाइपलाइन में छेद हो गया, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत काम बंद कराने की मांग की और प्रशासन को सूचना दी. गैस रिसाव से किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही थी. इधर सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई. तकनीकी टीम ने तेजी दिखाते हुए पाइपलाइन को ठीक किया और गैस रिसाव को नियंत्रित कर लिया.

हालांकि आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई. प्रशासन ने भी इस तरह के निर्माण कार्यों के दौरान अधिक सावधानी बरतने पर जोर दिया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

 

Tags:RanchiRanchi gas pipeline leak ISM ChowkGas leak duringJCB damages gas pipelineRanchi accident averted gas leakageISM Chowk gas leakPipeline damageGas leakage panicSafety issue construction work gas leak

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.