✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: परिवार को कब्जे में लेकर नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म, जानिए पुलिस ने क्या किया

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:31:53 PM

रांची(RANCHI)- रांची से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. परिवार को डरा कर कब्जे में लेकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का  मामला सामने आया है. यह‌ सनसनीखेज घटना रांची जिले के सिकिदी थाना क्षेत्र में हुई है. घटना की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई.

अब जानिए यह मामला कैसे और कहां हुआ

बताया जाता है कि नाबालिग अपने परिवार के लोग यानी मौसी और चाचा के साथ मेला देख कर लौट रही थी. मंगलवार की सुबह 3 बजे चार युवकों ने सुनसान जगह पर इन्हें रोका.हथियार के बल पर लड़की समेत अन्य को कब्जे में ले लिया. मौसी और चाचा के कब्जे से छुड़ाकर लड़की को किनारे ले जाकर युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म है. बताया गया है कि कुल चार युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया. परिवार के सदस्यों में इस तरह की घटना से सनसनी फ़ैल गई है. नाबालिग युवती के साथ हुई इस अमानवीय हरकत की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस को जब जानकारी मिली तो उसने एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू की. घटनास्थल पहुंच छानबीन की गई. पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के बयान पर चार युवकों को पकड़ा है. युवती का मेडिकल टेस्ट कराया गया है. इस घटना से गांव के लोग सहमे हुए हैं.

Tags:jharkhandranchiGang-rape of a minor girl by taking the family under controlgangrape in ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.