✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी रांची, जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी सात गोली

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:38:20 PM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में एक बार फिर अपराधियों ने तांडव मचाया है. पुलिस की कार्रवाई देख कुछ दिन अपराधी शांत थे लेकिन गुरुवार की सुबह अपराधियों ने कांके थाना क्षेत्र में एक जमीन कारोबारी की सात गोली मार दी. इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल भेजा.लेकिन अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है.आस पास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है. बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक पर सवार हो कर आये थे. जैसे ही जमीन कारोबारी अवधेश के पास पहुंचे ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे. इस घटना के बाद इलाके में दहशत है. 

राजधानी रांची में अब जमीन कारोबारी अपराधियों के निशाने पर है. अभी हाल में ही दलादली चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने माकपा नेता व जमीन कारोबारी सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले को शांत हुए अभी कुछ दिन ही हुए कि आज फिर अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई. राजधानी में इस तरह की घटना पुलिस- प्रशासन पर एक सवालिया निशान खड़ा करती है. 

रिपोर्ट: समीर हुसैन 

Tags:jharkhandranchicriminals shot seven bullets at a land businessmancrime newsranchi policethenews post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.