☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

होली और शब ए बारात को लेकर अलर्ट हुआ रांची जिला प्रशासन, जानिए क्या हो रही है व्यवस्था

होली और शब ए बारात को लेकर अलर्ट हुआ रांची जिला प्रशासन, जानिए क्या हो रही है व्यवस्था

रांची(RANCHI): रंग और गुलाल का यह पर्व होली 8 मार्च को मनाया जा रहा है. इसको लेकर रांची राजधानी का माहौल पूरा उत्साह से परिपूर्ण है. कोरोना काल के बाद पहली बार लोग बिना किसी चिंता और परहेज के होली खेलेंगे और धमाल मचाएंगे. इसी समय मुस्लिम समुदाय का पर्व शब ए बारात भी पड़ रहा है. यह 7 या 8 मार्च को पड़ सकता है. यह चांद देखने पर निर्भर करता है.

रांची जिला प्रशासन होली और शब ए बारात के मद्देनजर तैयारी कर रहा है. जिला उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने का आदेश दिया है. सभी पुलिस अधिकारियों को भी इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

सौहार्दपूर्ण तरीके मनाई जाएगी होली और शबे बरात

जिला उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि सौहार्दपूर्ण तरीके से होली और शबे बरात मनाई जाए इसके लिए दोनों समाज के प्रबुद्ध वर्ग से अपील भी की गई है. थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करने का भी निर्देश निर्गत किया गया है.

राहुल कुमार सिन्हा ने यह भी निर्देश दिया है कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए ऐसे तत्वों को चिन्हित करते हुए उन्हें उपयुक्त धारा 107 के तहत कार्रवाई की जाए. वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने भी पर्व और त्योहार के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण के लिए सभी थानों को सक्रिय और अलर्ट रहने का निर्देश दिया है.

Published at:04 Mar 2023 10:42 AM (IST)
Tags:Ranchi districtRanchidistrict administrationRanchi district administration alertedHoli and Shab-e-Barat
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.