✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जन-जन तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ, रांची DC ने अधिकारियों की ताकीद

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:44:33 AM

रांची (RANCHI): आम लोगों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिले. जन-जन तक इसकी जानकारी पहुंचे. कर्मचारियों और अधिकारियों को इसकी ताकीद की गई है. सभी बातें आज डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने समीक्षा बैठक में कही हैं. समाहरणालय ब्लॉक A स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में अपर समाहर्ता नक्सल, निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा, परियोजना पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), सांसद आदर्श ग्राम योजना, अर्बन, जल जीवन मिशन, पेंशन आदि की समीक्षा की गई. मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में पुरानी योजनाओं को अभियान चलाकर पूर्ण करने एवं लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन करने का निर्देश दिया गया.

पोटो हो खेल विकास योजना को कराएं पूर्ण 

मुख्यमंत्री पशुधन योजना एवं वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना में लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं की स्वीकृति करा कर उन्हें पूर्ण कराने का निदेश उपायुक्त ने दिया. गाँव में सोक पिट एवं नाडेप पिट का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों में तरल एवं ठोस कचड़ा प्रबंधन हो सके. हर घर नल जल योजना अंतर्गत राँची जिले में 55 गांव के सभी घरों में शत प्रतिशत पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है, जिसका सत्यापन 15 दिनों के अंदर कराने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया.

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा में आवास पूर्णता में लापुंग, मांडर , तमाड़ ,बुंडू और कांके प्रखण्ड में तेज़ी लाने का निदेश दिया. सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को आवास पूर्णता के लिए एक्शन प्लान बनाकर आवास पूर्ण करवाने का निदेश दिया गया. उपायुक्त ने लंबित आवास वाले सभी पंचायत में संबंधित पंचायत सेवक और जनसेवक को लक्ष्य निर्धारित कर आवास पूर्ण करवाने का निदेश दिया.

कई योजनाओं की गती में तेजी लाने का दिया निर्देश 

सांसद आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आदर्श ग्राम की मासिक प्रगति प्रतिवेदन से सांसद को भी अवगत कराने का निर्देश दिया.पेंशन योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त द्वारा पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर पेंशन स्वीकृति की गति में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.