✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची DC राहुल कुमार सिन्हा ने संविधान के प्रति निष्ठा की दिलाई शपथ

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:05:40 PM

रांची(RANCHI): संविधान दिवस के अवसर पर एटीआई सभागार में भारत के संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य परायणता की सामूहिक शपथ ली गई. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी और समाहरणालय कर्मियों की उपस्थिति में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में संविधान की शपथ ली गई. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई. बता दें कि कार्यक्रम में रणेन्द्र कुमार, निदेशक टीआरआई और अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे.

सभी पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

बता दें कि कार्यक्रम में पदाधिकारी/कर्मियों को भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए और उसके समस्त नागरिकों को न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए और उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए, दृढ संकल्प होकर संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने की शपथ दिलाई गई.

देश, राज्य और अपने समाज के हित में अपनी जिम्मेदारी करेंगे पूरी : DC

रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि आज का दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे देश में महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी कुर्बानी देकर हमें स्वाधीन भारत दिया है. पूरे संविधान को बनाने में जितने भी लोगों ने अपना दायित्व निभाया है उन्होंने भविष्य को दिमाग में संजोकर रखा होगा कि आगे आने वाले भारत में किन-किन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी. इस दृष्टिकोण से हमारा संविधान सभी आदर्शों को पूरा करता है. आज के दिन भारत के हर नागरिक के पास समता का अधिकार है, मौलिक अधिकार है. उन्होंने कहा कि संविधान के सभी बिंदुओं का हम सभी को पालन करना चाहिए. सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डीसी ने कहा कि आज संविधान दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से करेंगे और देश, राज्य, जिले, गांव तथा अपने समाज के हित में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे.  

Tags:Ranchi DC Rahul Kumar SinhaRANCHI DC OFFICEOATH OF CONSTITUTIONRANCHI NEWSJHARKHAND NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.