✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: दो युवकों पर अपराधियों ने चलाई अंधाधुंध गोली, एक की मौत एक घायल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:50:54 PM

रांची (RANCHI): इन दिनों राजधानी में केवल गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दे रही है. आए दिन गोलीबारी की घटना सामने आ रही है. ऐसा ही एक औऱ मामला शुक्रवार की देर रात रांची में घटी. जिसमें एक युवक की मौत हो गयी. बल्कि दूसरे युवक का इलाज रिम्स में चल रहा है. फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही हैं.

दो युवकों पर देर रात अंधाधुंध फायरिंग

घटना रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के वारदात हुलसु गांव की है. जहां शुक्रवार की देर रात को बाइक सवार अपराधी हथियार लेकर हुलसु गांव आते है. जिसके बाद दो युवक राजेश और संदीप पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर देते है. जिसमें गोली लगने से राजेश की घटना स्थल पर ही मौत हो जाती है. जबकि संदीप बुरी तरह से जख्मी हो गया था. वहीं दूसरी और जब ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो तो सभी ने आनन-फानन में संदीप को घायल अवस्था में रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया. जहां अभी भी संदीप का इलाज किया जा रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस ने राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूछताछ के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक इस मामले में किसी के भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

बता दें कि बीते दिनों रांची के कांके थाना क्षेत्र में अपराधियों ने झामुमो नेता को अपने निशाने में ले लिया था. मिली जानकारी के अनुसार झामुमो नेता अपने घर के बाहर अखबार पड़ रहे थे. तभी अपराधी वहां पहुंचे और उनके कनपट्टी में रिवाल्वर सटाकर दिया. लेकिन जैसे ही अपराधियों ने ट्रिगर दबाई उसमें से गोली नहीं चली. जिसके बाद उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई. इन सारी घटना के बाद साफ तौर पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रांची में अब अपराधी किसी को भी अपना निशाना बना रहे हैं. ना तो उन्हें पुलिस का कोई शौक है औऱ ना ही कानून व्यवस्था का भय. अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन रांची में चल रही गोलियों की तड़तड़ाहट पर लगाम कैसे लगाएगी.

Tags:RanchiCriminals fired indiscriminately at two youthsone deadand one injured.ranchi newsjharkhand newslapung police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.