✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा नेता की हत्या के विरोध में आज रांची बंद, जगह-जगह आगजनी कर विरोध प्रदर्शन

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:36:32 AM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची के कांके चौक पर बुधवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य, कांके महावीर मंडल के अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसी के विरोध में आज भाजपा ने रांची बंद का आह्वान किया है. 

रांची के कांके में बुधवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता सह जिप सदस्य अनिल टाइगर की हत्या से लोगों में उबाल है. आज भाजपा-आजसू और जेएलकेएम ने रांची बंद बुलाया है. इसको लेकर भाजपा ने राज्य के आम नागरिकों, व्यापारी वर्ग, बुद्धिजीवियों से बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ बंद को पूर्ण समर्थन देने का आह्वान किया है. इसके साथ ही जेएलकेएम के देवेंद्र नाथ महतो ने बंद में समर्थन देने की बात कही है. भाजपा नेता के हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर अपराधियों की तलाश में जुटी है. अनिल टाइगर की हत्या से उनके समर्थक काफी आक्रोश में हैं और जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं. आज सुबह से ही रांची के अलग अलग चौक चौराहों पर समर्थक आगजनी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

Tags:Jharkhand newsRanchi newsRanchi closed today in protest against the murder of BJP leaderAnil Tiger shot deadAnil tiger murderBjp leader murderJharkhand policeRanchi policeCrime in ranchiMurder in ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.