✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची : शिलापट तोड़ने के विरोध में भाजपाइयों ने किया पुतलादहन, कहा- फिर से शिलान्यास पट लगाए बोर्ड वर्ना उग्र आंदोलन करेगी युवा मोर्चा 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:07:38 AM

रांची (RANCHI) : हरमु हाउसिंग कॉलोनी के शिव शक्ति मंदिर के समीप 15 जून को राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं विधायक नवीन जायसवाल द्वारा सांसद निधि से आवंटित सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया था. लेकिन 18 जून की अहले सुबह कथित तौर पर हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी के माध्यम से शिलापट को तोड़ दिया गया. साथ ही स्थानीय महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर की गई. इसके विरोध में भाजयुमो द्वारा सैकड़ो की संख्या में हरमू चौक से जुलूस की शक्ल में हरमू चौक स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय पहुंचकर घेराव किया गया. साथ ही वहीं पर पुतलादहन किया गया.

उग्र आंदोलन करेगी युवा मोर्चा- शशांक राज 

पुतलादहन का नेतृत्व कर रहे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इशारे हाउसिंग बोर्ड द्वारा भाजपा नेताओं के शिलान्यास पट को तोड़ा जा रहा है. जिसे युवा मोर्चा बर्दास्त नही करेगी. उन्होंने कहा कि हाउसिंग बोर्ड पुनः उस शिलान्यास पट को उसी जगह स्थापित करे और जो भी अधिकारी ऐसा कृत किए है उसके ऊपर करवाई करे अन्यथा युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी.

जमीन दलालों से मिले हुए हुए हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारी- स्थानीय 

वहीं इस संबंध में जब हमने हाउसिंग बोर्ड के स्थानीय लोगों से बात की उन्होंने कहा कि आज सुबह हाउसिंह बोर्ड के कुछ कर्मियों के द्वारा तोड़-फोड़ किया जा रहा था. जब स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों से पूछा की ये तोड़-फोड़ क्यों की जा रही है. तो उनके द्वारा ना तो किसी तरह के दस्तावेज़ दिखाएग गए और ना ही कोई आधिकारिक आदेश दिखाया गया. तो किसके आदेश से यह शिलापट क्षतिग्रत किया गया है. इस बात पर जब स्थानीय लोगों ने इस तोड़ फोड़ का विरोध किया, तो मामला गरमाता देख हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारी वहां से हंगामा करते और अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए चले गए. स्थानीय लोगों का साफ तौर पर कहना है कि हाउसिंग बोर्ट के कर्मचारी जमीन दलालों के साथ मिले हुए है. इसी कारण अवैध तरीके से जमीन की हेराफेरी करते है. जिस कारण हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारी सामुदायिक भवन की जमीन पर कब्जा करना चाहते है.

मामले की वास्तविकता का लगाया जा रहा पता- हाउसिंग बोर्ड 

इस मामले में हाउसिंह बोर्ड के चेयरमैन एस एल पासवान ने कहा कि वे फिलहाल मामले की वास्तविकता का पता लगा रहे है. बोर्ड के सचिव और इंजीनियर से जानकारी मांगी है. अगर बोर्ड से एनओसी के बिना हरमू में सामुदायिक भवन के निर्माण का कार्य हो रहा होगा तो यह गलत है.

Tags:jharkhand newstoday jharkhand newsbreaking newsjharkhand news todaynews jharkhandjharkhand today newsjharkhandlatest newstop newsnewslatest news jharkhandjharkhand breaking newsranchi newsjharkhand latest newsranchi harmu housing boardhousing board ranchiranchi newsharmu housing colonyharmu latest newsharmu breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.