✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राम मय हुई राजधानी रांची,अलग अलग इलाके से मेन रोड पहुंचा अखाड़ा,देखिए तस्वीर

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 28, 2026, 12:22:22 AM

 

रांची(RANCHI): रामनवमी के मौके पर हर तरफ भगवान श्री राम के जयकारे गूंज रहे है. राजधानी रांची भी पूरी तरह से राम मय हो गई. विभिन्न अखाड़े से जुलूस निकल कर मेन रोड होते हुए तपोवन मंदिर पहुंचा.जहां झंडे की पूजा अर्चना की गई. इस दौरान मेन रोड स्तिथ अल्बर्ट एक्का चौक पर विभिन्न कमेटी के द्वारा अखड़ा के स्वागत में स्टॉल लगाए गए. जहां फूलों की वर्षा कर सभी राम भक्त का स्वागत किया गया.

इस दौरान पूरे शहर में हर तरफ भगवान राम के जयकारे गूंज रहे थे. बारिश के बीच भी राम भक्त में उत्साह देखने को मिला. बारिश में भिंग कर सभी अखाड़ा समिति के लोग करतब दिखाते हुए दिखे. इस दौरान सभी का उत्साह और ज्यादा देखने को मिला. पूरा ईलाका  जय श्री राम के जयघोष से गूंज रहा है.

अलर्ट एक्का चौक पर हजारों की संख्या में राम भक्त से भरा दिखा. पूरे मेन रोड में राम भक्तो का जन सैलाब देखने को मिला. द न्यूज पोस्ट ने इस नजारे को ड्रोन के जरिए अपने कैमरे में कैद किया है.

राम भक्तों की भीड़ के साथ दो महावीरी झंडे आक्रशण का केंद्र रहा. तस्वीर अल्बर्ट एक्का चौक की है. जहां रांची के बड़े महावीरी झंडे ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

साथ की अलग अलग अखाड़े के द्वारा झांकी भी निकाली गई. जिसमें भूत प्रेत से लेकर भगवान हनुमान के रूप में भक्त दिखे है.

                    

Tags:Ranchi RamnavmiRamnavmi julusRamnavmi Julus VideoRamnavmi Main RoadRanchi RamnaviTapowan MandirJharkahand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.