✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: आपसी विवाद में अरशद की गोली मारकर हत्या

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:29:57 PM

रांची (RANCHI): धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो में सोमवार देर शाम आपसी विवाद के दौरान 25 वर्षीय अरशद अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के अंदर तौसीफ नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

कैसे हुई घटना
जानकारी के अनुसार, अरशद सोमवार शाम अपने घर के पास आग ताप रहा था. इसी दौरान बाइक से आए दो हथियारबंद लोग उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गए. परिवार और स्थानीय लोग उसे तुरंत अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिवार ने क्या कहा

अरशद के भाई मोहम्मद जिलानी ने बताया कि अरशद पेंट-पुट्टी का काम करता था और किसी भी जमीन विवाद से उसका कोई संबंध नहीं था. जिलानी ने पुलिस को बताया कि इस वारदात में इबरार, संजय कोहड़ा और तौसीफ का हाथ है.

उन्होंने बताया कि इबरार और संजय कोहड़ा जमीन के कारोबार से जुड़े हैं. संभव है कि अपराधियों का निशाना कोई और था, लेकिन गलती से अरशद को गोली मार दी गई. जिलानी ने यह भी कहा कि वह एक ठेकेदार के लिए काम करता है और पहले भी इबरार और संजय कोहड़ा ने उससे रंगदारी मांगी थी तथा जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Tags:jharkhandjharkhand latest updatecrime newsmurder newsranchi murder newscrime news ranchicrime news jharkhandlatest newsviral newstrending newsbig newsbreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.