✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची एयरपोर्ट विस्तार के लिए 130 घरों को खाली करने का नोटिस, पैरेलल टैक्सी ट्रैक पर होगा काम

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 13, 2026, 2:16:19 PM

रांची (RANCHI): राजधानी स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तार कार्य में अतिक्रमण बड़ी अड़चन बनकर सामने आया है. विस्तार के लिए चिन्हित जमीन पर बने करीब 130 मकानों और एक मंदिर को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है. संबंधित परिवारों से जल्द जमीन खाली करने को कहा गया है, ताकि लंबित परियोजनाओं को गति मिल सके.

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने एयरपोर्ट विस्तार के लिए 301 एकड़ भूमि 30 वर्षों की लीज पर उपलब्ध कराई है. इसके बावजूद चिन्हित क्षेत्र में आवासीय निर्माण होने से कार्य प्रभावित है. एयरपोर्ट प्रबंधन ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया है.

जमीन उपलब्ध होते ही CAT-II लाइटिंग सिस्टम और पैरेलल टैक्सी ट्रैक का निर्माण आगे बढ़ाया जाएगा. इन सुविधाओं के शुरू होने से कम दृश्यता में भी विमानों की लैंडिंग संभव होगी और उड़ान संचालन अधिक सुचारु होगा.

विस्तार योजना के तहत सुरक्षा जांच काउंटर 3 से बढ़ाकर 8 किए जाएंगे. डिपार्चर एरिया दो किए जाएंगे और एयरलाइंस काउंटर 16 से बढ़कर 38 हो जाएंगे. एंट्री-एग्जिट गेट भी एक से दो करने की तैयारी है, जिससे यात्रियों की आवाजाही आसान होगी.

31 दिसंबर 2025 को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में हुई एयरपोर्ट सुरक्षा समिति की बैठक में जमीन जल्द उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया था. प्रशासन अब आवश्यक कार्रवाई तेज करने की तैयारी में है.

Tags:ranchi newsranchiranchi updateranchi big updateranchi latest newsRanchi Airport expansion130 houses to be vacated130 houses to be vacated in ranchilatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.