✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची : मई के इस तारीख के बाद तापमान जाएगा 40 के पार, गर्मी से होगा हाल बेहाल 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:41:51 PM

रांची (RANCHI) : देश में बढ़ रही भीषण गर्मी से जहां हर कोई परेशान है वहीं झारखंड के लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है. राजधानी रांची में सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हो गई है. 20 अप्रैल के बाद से झारखंड के तापमान में गिरावट हुई है, जिसके बाद अब हल्की बारिश ने मौसम को भी सुहाना बना दिया है. मौसम विभाग की ओर से झारखंड के साथ-साथ देश के कई राज्यों में बारिश होने की आशंका जताई जा रही है. मगर मौसम की ये खुशी बस कुछ ही दिनों की है जिसके बाद गर्मी फिर से बढ़ने वाली है और अब गर्मी 40 डिग्री तक जाने की संभावना है. 

इसके बाद बढ़ेगी गर्मी 

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए  रिपोर्ट के अनुसार, अगले छह दिन भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. 3 और 4 मई को बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है. वहीं पांच व छह मई को आसमान साफ रहेगा. इसके अलावा 7 व 8 मई को भी बारिश होने की संभावना है, लेकिन इसके बाद मौसाम का रुख बदल जाएगा. मौसम फिर से  लोगों को परेशान करेगा. रेपोर्ट्स के मुताबिक मई महीने के दूसरे हफ्ते से पारा 40 तक जा सकता है. जिसके बाद झारखंड वासियों की परेशानी और भी बढ़ सकती हैं.  

इस साल गर्मी ने तोड़े सारे रिकार्ड 

इस बार की गर्मी ने अपने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं. अप्रैल के ही महीने में कई राज्यों में तापमान 40 के पार चला गया है. रांची का अब तक सबसे अधिक तापमान 43.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार इस बार मई महीने में राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जगहों पर तापमान 40 तक पहुँच सकता है.

Tags:RanchitemperatureWEATHERALERTJHARKHANDWEATHERJHARKHANDUPDATESUMMERJHARKHANDTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.