✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में प्रशासन की छापेमारी, कैदियों में हड़कंप, जानिए छापेमारी में क्या खास मिला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:10:23 PM

रांची(RANCHI ): - अहले सुबह जब रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के कैदी सो रहे थे तभी प्रशासन जाग रहा था. रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अहले सुबह प्रशासन की पूरी टीम पहुंच गई. रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंन्हा के अलावा एसडीओ और सिटी एसपी भी साथ थे. छापेमारी में लगभग 200 पुलिस कर्मियों को लगाया गया था. अलग-अलग वार्डों की संघन जांच की गई.

जानिए छापेमारी में क्या मिला प्रशासन को, कुछ आपत्तिजनक भी है

शनिवार की अहले सुबह प्रशासन की पूरी टीम बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल पहुंची.सभी वार्डों में छापेमारी शुरू की गई.एक-एक कर वार्ड को खंगाला गया. छापेमारी के दौरान अस्पताल मुलाकाती कक्ष, खेल का मैदान, पुस्तकालय, देरी, साबुन बनाने की इकाई, रसोई का भी निरीक्षण किया गया.

छापेमारी के दौरान गुटखा,खैनी अलग-अलग ब्रांड के पाए गए. गांजा भी बरामद हुआ है. इसके अलावा पेन ड्राइव बरामद किया गया है.प्रशासन की ओर से कहा गया की और कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है लेकिन पेन ड्राइव मिलना गंभीर मामला है. जेल में पेन ड्राइव कैसे आया और क्यों आया,यह सवाल गंभीर है. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि इस संबंध में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. मुकदमा दर्ज किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में कई हाई प्रोफाइल कैदी भी बंद हैं.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsRaid in jailraid in Birsa Munda Central jailBirsa Munda Central JailRanchi Deputy Commissioner Rahul Kumar SinhaJharkhand police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.