✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: भारी बारिश के बीच नाले में बहा एक युवक, तीन थाने की पुलिस कर रही तलाश

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:45:14 PM

रांची (RANCHI) : बंगाल की खाड़ी में निम्म दबाव के कारण झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. राजधानी रांची में भी कल रात से बारिश हो रही है. वहीं आज सुबह से  तेज बारिश हो रही है. जिस कारण नदी नाले उफान पर है. इसी बीच राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के सरायटांड में एक युवक बाइक समेत नाले में बह गया.  जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक की तलाशी कर रही है. लेकिन इतने देर बीत जाने के बाद भी पुलिस को अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है.

युवक की पहचान देव प्रसाद राम  के रूप में की गई है. हालांकि वह नाले में कैसे गया इसकी जानकारी किसी को नहीं है. फिलहाल बरियातू, लालपुर और गोंदा थाने की पुलिस एक जुट होकर युवक का पता लगाने में जुटी हुई है. वहीं देव प्रसाद के बह जाने की खबर सुनते ही परिजोनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपकों बता दें कि 20 सितंबर 2020 को कोकर इलाके में दो युवक बह गए थे. जिसमे एक युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था. लेकिन दूसरा युवक नाले में बह गया था. जिसके बाद युवक की काफी खोजबीन की गई थी लेकिन आज तक युवक की जानकारी नहीं मिली है.

 

Tags:RanchiA young man drowned in the drain amid heavy rainspolice from three police stations are searching for the young man.राजधानी रांची में नाले में बहा एक युवक

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.