✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बकरीद से पहले अलर्ट मोड पर रांची, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज हाई-लेवल मीटिंग

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 25, 2026, 11:25:57 AM

रांची (RANCHI): राज्य में ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को लेकर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने पूरी तैयारी कर ली है. राज्य में शांति और आपसी भाईचारा माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से आज यानी 25 मई को दोपहर तीन बजे एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के एसएसपी, एसपी, रेंज के डीआईजी और जोनल आईजी शामिल होंगे, ताकि त्योहार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा सकें.

आपको बता दें, इस उच्च स्तरीय बैठक के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा 12 मुख्य एजेंडा तय किए गए हैं, जिन पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी. इसके तहत पिछले वर्ष बकरीद के दौरान हुई जिलावार घटनाओं और उन पर की गई पुलिसिया कार्रवाई की समीक्षा होगी. साथ ही, माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रिवेंटिव कार्रवाई करने, संवेदनशील व धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखने तथा दंडाधिकारियों व अतिरिक्त पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा. इसके साथ ही अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया की 24 घंटे निगरानी और प्रतिबंधित पशुओं की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित कर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संयुक्त नियंत्रण कक्ष (जॉइंट कंट्रोल रूम) और इमरजेंसी प्लान तैयार रखने को कहा गया है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को दंगा निरोधी सुरक्षा उपकरणों, वाहनों और वॉटर कैनन की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन करने तथा एंटी-राइट कंट्रोल ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है, ताकि सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद रहें.

Tags:Ranchi Eid ul Azha SecurityJharkhand Police High Level MeetingBakrid Law and Order RanchiRanchi Police Headquarter ReviewRanchi SSP Police MeetingSocial Media Monitoring JharkhandAnti Riot Drill RanchiRanchi Crime Control MeasuresJharkhand Police Drone SurveillancePeace Committee Meeting Ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.