✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामनवमी अपडेट : दो दिन के विवाद के बाद गढ़वा में तनाव हुआ शांत, ड्रोन से रखी जा रही है निगरानी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 27, 2026, 5:15:57 PM

गढ़वा (GARHWA): झारखंड के गढ़वा जिले के रमकांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचला टोला में पिछले दो दिनों से चला आ रहा सामुदायिक तनाव अब शांत होता नजर आ रहा है. रामनवमी के दिन इलाके में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग अपने-अपने घरों में ही रह रहे हैं. प्रशासन की सतर्कता के बीच रामभक्तों द्वारा जुलूस की तैयारी भी जारी है.

बीते 48 घंटे में छोटे स्तर से शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़कर बड़े तनाव का रूप ले चुका था. हालात को देखते हुए मुस्लिम बहुल बिचला टोला इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. सड़कों पर वीरानी छाई हुई है, दुकानें बंद हैं और कई जगहों पर ईंट-पत्थर बिखरे पड़े हैं, जो हालिया तनाव की तस्वीर बयां करते हैं. प्रशासन ड्रोन के जरिए पूरे इलाके की निगरानी कर रहा है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि धार्मिक जुलूस को लेकर बार-बार विवाद की स्थिति बनती है, जबकि अन्य पर्वों के दौरान भाईचारे का माहौल देखने को मिलता है. वहीं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए धार्मिक स्वतंत्रता और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गए. भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी और पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. विधायक ने घटना के लिए प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया, जबकि पूर्व मंत्री ने इस मामले में राजनीति से बचने और सभी समुदायों से मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की.

प्रशासनिक स्तर पर भी हालात को लेकर लगातार नजर रखी जा रही है. एसडीएम और एसडीपीओ सहित कई अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और दोनों समुदायों से बातचीत कर रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती जारी रहेगी.

रिपोर्ट : धर्मेन्द्र कुमार

Tags:Garhwagarhwa newsgarhwa latest newsgarhwa disputegarhwa ramnavmi disputelatest newstop newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.