✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़ पुलिस को मिली चमचमाती 27 पेट्रोलिंग गाड़ी,एसपी ने की पूजा अर्चना

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 14, 2026, 6:38:30 PM

रामगढ़(RAMGARH):झारखंड में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है. इसी क्रम में राज्य के सभी जिलों को पेट्रोलिंग और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए नए वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इसी पहल के तहत रामगढ़ जिले को भी 13 बोलेरो गाड़ियां और 19 अपाची बाइक प्रदान की गई हैं. इन वाहनों को जिले के विभिन्न थानों में भेजा जाएगा, ताकि गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहूलियत मिले.

नए वाहनों को सेवा में लगाने से पहले रामगढ़ पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान सभी वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई. पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ वाहनों का पूजन किया गया, जिसके बाद उन्हें पुलिसिंग के लिए तैयार किया गया. इस अवसर पर रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, रामगढ़ एसडीपीओ, पतरातू एसडीपीओ समेत जिले के सभी थाना प्रभारी और कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

कार्यक्रम के दौरान एसपी अजय कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार ने राज्य में बेहतर पुलिसिंग और तेज पेट्रोलिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी 24 जिलों को नए वाहन उपलब्ध कराए हैं. उन्होंने कहा कि इन वाहनों के मिलने से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और किसी भी घटना पर पुलिस पहले से अधिक तेजी से कार्रवाई कर सकेगी. साथ ही जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में भी यह पहल काफी मददगार साबित होगी.

रिपोर्ट: अनुज कुमार

 

Tags:RamgarhRamgarh police27 shiny patrol vehiclesRamgarh SPPUJAjharkhand policecm hecm hemantCMCMhemant sorenjharkhand CM

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.