✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़ पुलिस ने 48 घंटे के अंदर सीएसपी लूट कांड का किया उद्भेदन, लूटे गए रुपये के साथ कई आपराधिक सामान बरामद 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:00:06 AM

दुमका(DUMKA): दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डेली पाथर पुलिया के समीप 10 अप्रैल को सीएसपी संचालक राजेंद्र मांझी से हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर ₹1लाख 36 हजार की छिनतई की थी. बौडीया निवासी राजेन्द्र मांझी द्वारा इस संदर्भ में रामगढ़ थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. 

मामला दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा के निर्देश पर एसडीपीओ जरमुंडी शिवेंद्र के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गयी. अपराधियों के धरपकड़ के लिए सभी थाना को निर्देशित किया गया. साथी ही हंसडीहा थाना पुलिस और रामगढ़ पुलिस  के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए दुमका- भागलपुर मुख्य मार्ग पर एक बोलेरो को रोका गया. बोलेरो सवार तीन व्यक्ति चंदन कुमार, सुमन कुमार यादव उर्फ विकास तथा रंजीत पोद्दार उर्फ़ रंजीत कुमार सुमन तीनों युवकों के पास से लूटा गया रुपये, दो देसी कट्टा, 5 पीस जिंदा कारतूस एवं एक धारदार चाकू  बरामद किया गया. तीनों युवकों को पुलिस अपने हिरासत में लेकर घटना में शामिल हलदर यादव और विरोचन यादव को हंसडीहा चौक से गिरफ्तार किया गया. रामगढ़ थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र ने दी.  

कांड के अनुसंधान के लिए गठित छापेमारी टीम में एसडीपीओ शिवेंद्र, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय, हंसडीहा थाना प्रभारी सुगना मुंडा, सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह, उत्तम कुमार पासवान, सचिन मिश्रा, एएसआई फुलजेम्स, लखबीर, कमलदेवबृंदा, हवालदार प्रकाश, आरक्षी दीपक, चेतन, विवेक, प्राण, सुजीत और रिशु शामिल थे. 

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:jharkhandramgarhRamgarh police inaugurated CSP loot case within 48 hours

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.