✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़: डंपर से दबकर स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत, मां गंभीर रूप से घायल   

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:25:00 PM

रामगढ़ (RAMGARH): कुजू क्षेत्र के आरा कांटा के पास  मंगलवार को एक अनियंत्रित डंपर से दबकर एक स्कूली  छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि बच्चे की मां गंभीर रुप से घायल हो गई. दुघर्टना के बाद ग्रामीणों ने मृत परिवार के लिए नौकरी, मुआवजे और स्कूल के सामने डंपर की नो एंट्री की मांग करते हुए घंटो तक सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलने पर बीडीओ सुधीर प्रकाश और पुलिस इंस्पेक्टर संजय गुप्ता घंटास्थल पहुंचे और ग्रामीणों से बात कर लगभग पांच घंटे बाद मुख्य सड़क जाम से मुक्त करवाया. 

कैसे हुई घटना 

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर आरा- सारुबेड़ा सड़क मार्ग पर सीसीएल कथारा कोलियरी से डंपर  पर भारी भरकम मशीन लेकर जाया जा रहा था. जैसे ही उक्त सड़क किनारे डंपर पहुंचा कि सामने से आ रहे एक ट्रेकर को बचाने के दौरान दो महिला और एक छात्र को अपने चपेट में ले लिया. साथ ही आरा- सारूबेड़ा निवासी 6 वर्षीय छात्र गुलाम दिल नवाज को स्कूल से लेकर घर ले जा रही उसकी मां साजदा खातून और एक अन्य महिला आईडब्ल्यूएसपी सारूबेडा की 60 वर्षीय जमीला खातून डंपर की चपेट में आकर पास के नाले में जा गिरी और तीनों के शरीर के ऊपर डंपर चढ़ गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने उक्त फंसे लोगों को काफी निकालने का प्रयास किया गय, लेकिन वे सफल नहीं रहे. वही, घंटों देर बाद ग्रामीणों ने क्रेन की मदद से तीनों लोगों को बाहर निकालकर तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने गुलाम दिल नवाज और जमीला खातून को मृत घोषित कर दिया. 

स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर की मांग 

छात्र के मौत की खबर के बाद ग्रामीणों ने नौकरी, मुआवजा और स्कूल के समय मालवाहक के लिए नो एंट्री की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया. करीब पांच घंटे के बाद बीडीओ सुधीर प्रकाश की अगुवाई में ग्रामीणों से वार्ता के बाद समाप्त हुआ. वार्ता के दौरान नो एंट्री के संबंध में कहा गया कि जल्द ही इसकी बैठक की जाएगी. वहीं स्पीड ब्रेकर के तौर पर आइडब्लूएसपी से आरा कांटा तक बालू भरे तीन साइन बोर्ड रखा जाएगा और जल्द ही अंचल से मुआवजा दिलाने की बात कही. मौके पर मांडू इंस्पेक्टर संजय गुप्ता के अलावे कुजू ओपी पुअनि कुमूद बागे, चेतन सिंह, कमलेश सिंह सहित सशस्त्र बल और कई ग्रामीण मौजूद रहे. 

रिपोर्ट : जयंत कुमार, रामगढ़

Tags:Dumper accident in kuju RamgarhRamgarh road accidentRamgarh policejharkhand newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.