✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़: नई रेललाइन बिछाने का विरोध, ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय के सामने किया प्रदर्शन, दी आत्मदाह की चेतावनी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:29:33 PM

टीएनपी डेस्क: नई रेललाइन बिछाने के विरोध में रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड स्थित पालू पंचायत के ग्रामीणों ने पतरातू प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को प्रदर्शन किया.  गांव बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में झंडा बैनर के साथ सैकड़ों महिला पुरुष प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. सभी ने सरकार, रेलवे विभाग और पीवीयूएनएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके बाद वे अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. धरना में ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की किरीगढ़ा गांव के बीचों बीच नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना है, जो किरीगढ़ा गांव के ग्रामीणों के लिए गलत होगा. 

आपको बता दें कि पतरातू में टोकीसूद, टेरपा, किरीगड़ा तथा ग्राम पंचायत सांकुल होते हुए सरकार नई रेलवे लाइन बिछा रही है. इसी का विरोध ग्रामीण कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वे इस योजना को धरातल में उतरने नहीं देंगे. बताया कि अगर यह नई रेलवे लाइन बिछती है, तो ग्राम किरीगड़ा उजड़ जाएगा. इसे रोकने के लिए चरणबद्ध आंदोलन की बात कही गई. ग्रामीणों ने कहा कि अगर मांगों पर अमल नहीं किया गया तो अंचल कार्यालय परिसर में सामूहिक रूप से आत्मदाह भी करेंगे

रिपोर्ट: ओम प्रकाश 



Tags:Jharkhand newsरामगढ़ न्यूजnew railway linenew railway line in RamgarhSave the Village Struggle CommitteePalu PanchayatThe villagers demonstrated in the Patratu block

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.