✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

OMG! बोरिंग से पानी की जगह निकलने लगी आग, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, जांच के लिए पहुंची टीम, जानिए कहां का है मामला 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:20:46 PM

टीएनपी डेस्क: अबतक आपने बोरिंग से पानी ही निकलते देखा और सुना होगा, मगर यहां बात ही कुछ अलग है.  यहां बोरिंग से पानी नहीं आग निकल रही है. इस घटना के बाद से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

मिथेन गैस होने की जताई जा रही आशंका

आपको बता दें कि रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड के लइयो दक्षिणी पंचायत के तितिरमरवा जाने वाले रास्ते में करमाली टोला के समीप एक खेत में कुछ दिन पहले बोरिंग करायी गई थी. उसे बोरिंग से शुक्रवार की सुबह अचानक से आग की लपटें निकलने लगी. घटना की सूचना ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन को दी. सूचना के बाद हजारीबाग से तत्काल एक टीम पहुंची और स्थल का मुआयना किया. टीम ने जांच के बाद बताया कि यहां मिथेन गैस है, इसके कारण आग पकड़ी है. फिलहाल ग्रामीणों को उस इलाके में नहीं जाने की सलाह दी गई है. टीम ने फिलहाल आग बुझा दी है, मगर यह भी कहा गया है कि यह आग कभी भी फिर से धधक सकती है.

Tags:Jharkhand newsRamgarh newsबोरिंग से पानी की जगह निकली आगसीसीएल प्रबंधनfire started coming out of the wellmethane gasRamgarh breaking newsBreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.