✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़ की विधायक को तीन महीने कैद की सजा, जानिए वजह 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:51:25 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में रामगढ़ विधायक ममता देवी को दोषी पाया गया है. न्यायिक दंडाधिकारी मरियम हेंब्रम की अदालत ने जांच के बाद ममता देवी और उनके समेत सात अन्य लोगों को दोषी करार दिया है. हजारीबाग के एमपी/एमएलए कोर्ट में सभी को 3 महीने कैद की सजा सुनाई गई. हालांकि सजा की घोषणा के बाद सभी को बेल भी मिल गई. 

उग्र ग्रामीण ने कंपनी के काम में डाला बाधा 

बता दें कि 29 अगस्त 2016 को रामगढ़ आईपीएल कंपनी को बंद कराने को लेकर गांव में जोरदार हंगामा हुआ था. इसके तहत ममता देवी के नेतृत्व में नागरिक चेतना मंच के बैनर तले आंदोलन किया गया था. इस आंदोलन में तकरीबन 150-200 की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे. आंदोलन के दौरान उग्र ग्रामीण ने कंपनी के काम में बाधा डाला. इसी बात को लेकर कंपनी के सुपरवाइजर धीरेंद्र कुमार प्रमाणिक ने गोला थाना में मामला दर्ज कराया था. इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों में झड़प हो गई थी और पुलिस की चलाई गई गोली से 2 ग्रामीणों की मौत हो गई थी.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.