☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़ : बहुत दिनों से चल रहा था ड्रग्स का अवैध धंधा, ड्रग्स के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

रामगढ़ : बहुत दिनों से चल रहा था ड्रग्स का अवैध धंधा, ड्रग्स के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

रामगढ़(RAMGARH): रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया.  इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को ड्रग के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया. गिरफ़्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बता दें कि पुलिस को क्षेत्र में कई दिनों से चल रहे ड्रग का अवैध धंधे के बारे में सूचना मिल रही थी. इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की.

गुप्त सूचना पर की छापेमारी

गुप्त सुचना के आधार पर एसडीपीओ विरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम का गठन किया गया. जिसके बाद भुरकुंडा थाना पुलिस ने दलबदल के साथ छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने ड्रग के साथ एक व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया. ड्रग सप्लाई करने वाले इस व्यक्ति का नाम सुजीत राम है. जिसकी उम्र लगभग तीस वर्ष है. इसे पुलिस ने ड्रग और नकद के साथ रंगे हाथ पकड़ा.

जल्द सभी ड्रग तस्कर का होगा खातमा

मामले को लेकर प्रशासन ने बताया कि महज कुछ दिनों से ऐसी आंशका जताया जा रही थी कि कोयलांचल क्षेत्र के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं. इन्हीं सभी कड़ी को आधार बनाते हुए भुरकुंडा थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया. पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया है कि ड्रग तस्करी में जो भी लोग शामिल हैं सबकी धर-पकड़ जारी है. जल्द ही सभी प्रशासन की गिरफ्त मे होंगे. युवा पीढ़ी को समाज के मूल उदेश्य से भटकाकर नशे के सौदागरों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. छापामारी अभियान मे एसडीपीओ बिरेन्द्र चौधरी के साथ भुरकुंडा ओपी प्रभारी बलवंत दुबे, एएसआई अक्षय कुमार सहित दलबदल मौजूद थे.

रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़/भुरकुंडा 

Published at:11 Oct 2022 12:35 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.