✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़: मांडू में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक की घटनास्थल पर ही मौत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:32:16 PM

रामगढ़( RAMGARH): रामगढ़ में सोमवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें तीन युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा कि मांडू थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पॉप के समीप सोमवार रात 8 बजे अज्ञात टेलर की चपेट में आने से रॉयल एनफील्ड में सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि यह तीनों युवक मांडू का रहने वाला था.

मांडू के रहनेवाले लालदेव करमाली ने धनतेरस के शुभ अवसर पर  बेटा के लिए रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल ले दिया था. इसी न्यू रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल से तीनों युवक कुजू से अपने घर मांडू लौट रहे थे. लौटने के क्रम में रिलायंस पेट्रोल पॉप के सामने अज्ञात टेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से  फरार हो गया.  जिससे तीनों युवकों करण कुमार,पिता राजू साव, रौनक कुमार,पिता लालदेव करमाली,रोहित कुमार,पिता कुलदीप साव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. मांडू थाना प्रभारी के द्वारा तीनों के शव को थाना लाया गया. फिलहाल आगे की कारवाई की जा रही है. 

 

 

Tags:Jharkhandरामगढ़road accident in ManduRoad accident newsRamgarh police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.