☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़:  चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, तीन की मौत, कई घायल 

रामगढ़:  चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, तीन की मौत, कई घायल 

रामगढ़:  रामगढ़ जिले के चुटूपालू घाटी  में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित टेलर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी. जिससे मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. 

रांची पटना एनएच 33 कई घंटे से जाम 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने गिट्टी लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी. और फिर ट्रेलर सड़क किनारे एक गड्डे में जा गिरा. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं इस हादसे के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. लोग मौके पर पहुंचकर रांची पटना एनएच 33 को पूरी तरह से जाम कर दिया है. फिलहाल पुलिस लोगों को समझा- बुझाकर जाम हटाने की कोशिश कर रही है. 

Published at:21 Nov 2023 01:08 PM (IST)
Tags:jharkhand newsramgarh road accidentHorrific road accident in Chutupalu valleyramgarh police
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.