✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़ : SP के निर्देश पर कार्रवाई, अवैध कोयला लदा 6 ट्रक जब्त, कारोबारियों में हड़कंप

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:38:24 AM

रामगढ़ (RAMGARH): अवैध कोयले की तस्करी के रोकथाम को लेकर रामगढ़ पुलिस अर्लट मोड में है. इसी कड़ी में अधीक्षक पीयूष पांडेय के निर्देश पर पुलिस ने गुरुवार की देर संध्या कुजू रेलवे साइडिंग से कोयला लदे सात ट्रकों को जब्त किया. वहीं 6 चालक और उपचालकों को हिरासत में लिया गया. पुलिस की कार्रवाई होते देख बाकी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए.

पावर प्लांट को अवैध कोयले की आपूर्ति

जानकारी के अनुसार एसपी के निर्देश के बाद ओपी प्रभारी धनंजय प्रसाद, अनि कुमुद बागे, सअनि हीरालाल मुंडू सशस्त्र बल के जवानों के साथ कुजू रेलवे साइडिंग पहुंचे. यहां सस्ते दर का कम गुणवत्ता के कोयला लदे एनएल01एन-7374,एनएल01एन-0389, जेएच02एवी-6446 व अन्य चार ट्रकों को जब्त करते हुए 6 चालक-उपचालकों को हिरासत में ले लिया. इस बाबत ओपी प्रभारी धनंजय प्रसाद से पूछे जाने पर उन्होंने जांचोपरांत ही जानकारी देने की बात कही. इधर पुलिसिया सूत्रों के अनुसार उक्त कम गुणवत्ता का सस्ते दर का कोयला बंगाल से कुजू रेलवे साइडिंग लाया जा रहा था. जिसे उच्च गुणवत्ता के कोयले में मिलाकर पावर प्लांट में आपूर्ति की जानी थी. बताया गया कि साइडिंग में उच्च गुणवत्ता के कोयला की हेराफेरी कर संबंधित लोगों को शार्टेज पूरा करने के लिए बंगाल से सस्ते दर का कोयला मंगाकर पावर प्लांट को आपूर्ति की जाती है. बताया कि कुजू रेलवे साइडिंग से इन दिनों खुलेरूप से कोयला की हेराफेरी कर लाखों के वारे-न्यारे किए जा रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि बंगाल में 700 सौ रुपए प्रति टन बैंड कोयला बड़े पैमाने पर उपलब्ध है, जिसे यहां के कारोबारी मंगवा कर कोयले मे मिलाते हैं और लाखों रुपया मुनाफा कमाते हैं.

रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.