✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़ हादसा: स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की गई जान, परिजनों का रो-रो कर बुरा हुआ हाल

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:00:05 PM

रामगढ़(RAMGARH): रामगढ़ के गुडविल मिशन स्कूल के चार बच्चों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद हर तरफ कोहराम मच गया है. लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि जब सरकार के तरफ से शीतलहर और ठंड को देखते हुए 13 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है तो फिर स्कूल प्रबंधन स्कूल कैसे खुला रखा था. क्या सरकारी आदेश का ठेंगा दिखाकर स्कूल प्रबंधन स्कूल खुला रखा था. वहीं इस मामले में रामगढ़ डीसी ने कहा कि दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा. मामले को लेकर सासंद मनीष जायसवाल ने इस हादसे पर शोक जताया है.

गोला थाना क्षेत्र के तिरला चौक स्थित दामोदर होटल के पास स्कूली बच्चों को ले जा रहे एक ऑटो को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया. घटना को लेकर बताया जा रहा कि ऑटो चालक तिरला चौक के पास बिना दाएं-बाएं देखे हाईवे पार कर रहा था. इसी दौरान ऑटो को उस रास्ते से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी. ट्रक चालक ने काफी हद तक ऑटो को बचाने की कोशिश की, लेकिन ऑटो सड़क के बीचोंबीच आ गया था. ऐसे में ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में ड्राइवर समेत 4 बच्चों की मौत हो गई. आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए. कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. आक्रोशित लोग रांची बोकारो रोड जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं.

गोला हादसे में मृतको के नाम इस प्रकार हैँ 

1-अनमोल कुमार, पिता-कारण महतो (उम्र-5 वर्ष), कक्षा-1, पतरातू रामगढ़ 
2-आशीष कुमार, पिता-नेमधारी महतो (उम्र-6 वर्ष), कक्षा-1, पतरातू रामगढ़ 
3-नीरू कुमारी पिता मितन नायक (उम्र 6 वर्ष), सरलाखुर्द, गोला रामगढ़ 
4-सरफ़राज़ अंसारी पिता हलीम अंसारी (उम्र-24 वर्ष), संग्रामपुर गांव, ऑटो चालक गोला रामगढ़

 

Tags:road accident in ramgarhramgarh road accidentramgarh accidentroad accidentjharkhand road accidentramgarhaccident newsaccidentramgarh newsaccident in ramgarhroad accident in jharkhandramgarh accident newsramgarh car bus accident newsranchi ramgarh accidentramgarh highway accidentsevere accident in ramgarhramgarh kujju road accidentramgarh patel chowk accidentroad accident in ramgarh kujjuramgarh news today4 people including 3 children diedfamily members were inconsolablequestions raised on school managementschool bus accidentschool bus accident newsschool bus van accident in badaungarhwa school bus accidentbus accidentschool bus accident in badauncar accidentjabalpur school bus accident newsjharkhand accidentaccident in agrajharkhand bus accidentbike train accident4 children killed in school bus accident death

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.