धनबाद(DHANBAD):धनबाद के बलियापुर में रामनवमी जुलूस पर पत्थर बाजी के बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. जबकि बोकारो के पेटरवार में हादसा हो गया, जिसमें 7 लोग झुलस गए. बोकारो में सभी झुलसे लोग खतरे से बाहर बताए जाते हैं. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, तो धनबाद के बलियापुर में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान पत्थरबाजी हो गई.
स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा
स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. खबर पाकर जिले के वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे. यह घटना बलियापुर के भिखराज में हुई. इस घटना के बाद भिखराज पुर सहित आसपास के इलाकों में धारा 163 लागू कर दी गई है. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.उनसे पूछताछ कर रही है.
कई लोगों को हल्की चोटें
है कि भिखराज पुर से बलियापुर चौक तक भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. जिससे भगदड़ मच गई और कई लोगों को हल्की चोटें आई. रामनवमी को लेकर बाइक जुलूस निकाला गया था. जुलूस के भिखराजपुर पहुंचते ही जुलूस पर पथराव शुरू हो गया. इसके बाद पत्थरबाजी की घटना हो गई.
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
इस घटना के बाद पुलिस कैंप कर रही है. भारी संख्या में पुलिस बल को इलाके में तैनात कर दिया गया है. बताया जाता है कि इस घटना के बाद डीसी और एसएसपी ने भी घटनास्थल का दौरा किया है. अधिकारियों ने कहा है कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो