✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

26 नहीं अब 27 मार्च को रहेगी रामनवमी की छुट्टी, सरकार ने लिया अहम फैसला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 24, 2026, 6:26:18 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): रामनवमी को लेकर राज्य सरकार ने अवकाश की तारीख में अहम बदलाव करने का निर्णय लिया है. पहले जहां 26 मार्च को छुट्टी तय की गई थी, अब इसे बदलकर 27 मार्च कर दिया जाएगा. इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा 25 मार्च तक आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना है.

दरअसल, सरकार की पूर्व स्वीकृत अवकाश सूची में रामनवमी के लिए 26 मार्च को छुट्टी घोषित थी. लेकिन इस वर्ष पर्व की वास्तविक तिथि 27 मार्च को पड़ रही है. ऐसे में लोगों की आस्था, धार्मिक कार्यक्रमों और शोभायात्राओं को ध्यान में रखते हुए अवकाश की तारीख में संशोधन जरूरी माना गया.

जानकारी के मुताबिक, 27 मार्च को राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में भव्य शोभायात्राएं और धार्मिक आयोजन होंगे. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी को देखते हुए प्रशासन ने उसी दिन अवकाश रखना अधिक उपयुक्त समझा है, ताकि लोग बिना किसी बाधा के पर्व में शामिल हो सकें.

हालांकि, सरकार के अंदर कुछ लोगों की राय थी कि 26 मार्च की छुट्टी को बरकरार रखते हुए 27 मार्च को भी अवकाश दिया जाए. लेकिन फिलहाल ऐसी संभावना कम ही नजर आ रही है. सूत्रों के अनुसार, केवल छुट्टी की तारीख को एक दिन आगे बढ़ाया जाएगा, यानी 26 मार्च की जगह अब 27 मार्च को ही आधिकारिक अवकाश रहेगा.

इस फैसले से सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों और अन्य संस्थानों के कामकाज पर भी असर पड़ेगा, क्योंकि सभी जगह अब नई तिथि के अनुसार ही अवकाश लागू होगा. कुल मिलाकर, सरकार का यह कदम धार्मिक मान्यताओं और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे लोगों को रामनवमी के दिन पूरी तरह से उत्सव मनाने का अवसर मिल सके.

Tags:Latest newstop newsranchi updateram navmi holidayram navmi 2026ramnavmi 2026 holidaynews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.