✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राज्यसभा चुनाव : बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार बन गए सांसद, पांच कौन निर्विरोध चुन लिए गए

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 10, 2026, 2:32:21 PM

धनबाद(DHANBAD): पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए सभी पांच उम्मीदवार अनकंटेस्टेड निर्वाचित घोषित कर दिए गए है.  इनमें चार तृणमूल  कांग्रेस के हैं और एक भाजपा के हैं.  जानकारी के अनुसार सभी उम्मीदवारों को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है.  तृणमूल से बाबुल सुप्रियो, कोयल मल्लिक  और राजीव कुमार के साथ-साथ भाजपा के राहुल सिन्हा  ने सोमवार को प्रमाण पत्र प्राप्त किया।  तृणमूल की उम्मीदवार मेनका गुरुस्वामी के दिल्ली में रहने की वजह से राज्य के एक मंत्री ने उनकी तरफ से प्रमाण पत्र ग्रहण किया।  राज्यसभा का चुनाव 16 मार्च को प्रस्तावित है.  इस बार बंगाल से पांच सीट  खाली हुई है.  इनमें से चार तृणमूल  की और एक माकपा की थी. 

ममता दीदी की पार्टी से कौन -कौन गए राज्यसभा 

तृणमूल कांग्रेस ने राज्य के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, सुप्रीम कोर्ट की वकील मेनका गुरुस्वामी, टॉलीवुड अभिनेत्री कोयल मल्लिक  और राज्य के मंत्री बाबुल सुप्रियो को राज्यसभा भेजा है.  भाजपा की ओर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा  को राज्यसभा भेजा गया है.  इन सभी उम्मीदवारों ने 5 मार्च को नामांकन दाखिल किया था.  बता दे कि  बिहार में भी राज्यसभा चुनाव के लिए खींचतान  चल रही है.  एनडीए के पास बहुमत के आधार पर चार की जीत तय है लेकिन पांचवें उम्मीदवार के लिए राजनीतिक खींचतान जारी है.  राजद  ने उम्मीदवार दे दिया है, इस वजह से बिहार में 16 मार्च को चुनाव होगा। 

राजद के उम्मीदवार ने पांचवीं सीट का कैसे बिगाड़  रहा खेल ?

उल्लेखनीय है कि  बिहार में बदलाव की बयार  के बीच राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी  बढ़ गई है.  एनडीए और राजद  में पांचवें उम्मीदवार की जीत के लिए खींचतान  बढ़ती जा रही है.  एनडीए भी पांचवें उम्मीदवार की जीत के लिए प्रयास कर रहा है, तो राजद  भी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है.  इस बीच पता चला है कि राजद  के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में राजद  विधायकों की आज  बैठक बुलाई है.  राजद  ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार दिया है. 

बिहार में एनडीए चार उम्मीदवारों को लेकर क्यों है निश्चिन्त ?
 
एनडीए  चार उम्मीदवारों की जीत के लिए निश्चिंत  है, लेकिन पांचवें की जीत के लिए रणनीति तैयार की जा रही है.  बता दें कि 2026 के राज्यसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है.  जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं.  इसके अलावे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, भाजपा नेता शिवेश राम  शामिल है.  जबकि राजद की ओर से अमरेंद्र धारी सिंह उम्मीदवार बनाए गए हैं.  किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया है.  इसलिए अब चुनाव होगा।

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadBangalRajyasabhaUmmidwaarUncontested

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.