✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रणभूमि में तब्दील हुआ रजरप्पा का छिन्मस्तिका मंदिर, पुलिस ने श्रद्धालुओं पर जमकर बरसाया डंडा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 9, 2026, 10:58:07 AM

रामगढ़(RAMGARH):रामगढ स्थित मां छिन्नमस्तिका का रजरप्पा मंदिर उस समय रणभूमि में तब्दील हो गया जहां पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच नोकझोंक हो गई.बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पुलिस ने श्रद्धालुओं पर डंडा बरसाना शुरू कर दिया बीच बचाव में श्रद्धालुओं ने भी पुलिस के साथ था हाथापाई की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 पुलिस ने श्रद्धालुओं पर जमकर बरसाया डंडा

आपको बता दें कि रजरप्पा मंदिर के निकास द्वार पर जो पुलिसकर्मी तैनात होते है उन्होंने श्रद्धालुओं पर डंडा बरसाना शुरू कर दिया हालांकी परिवार वालों ने बीच बचाव शुरू किया लेकिन पुलिस के जवान नहीं माने वही अब वायरल वीडियो के वायरल होने के बाद रजरप्पा पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल उठ रहे है.लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं के साथ पुलिस का ऐसा व्यवहार काफी निंदनीय है.

रजरप्पा पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

वही वीडियो के वायरल होते ही पुलिस द्वारा श्रद्धालूओं पर मारपीट को लेकर रजरप्पा मंदिर के न्याय समिति ने अपना बयान दिया है.जिसमे कहा गया है कि पुलिस से गलती हुई है इस तरह श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करना किसी तरीके से सही नहीं है.आपको बता दें कि रजरप्पा मंदिर पूरे देश में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है जहां देश के श्रद्धालु साल भर यहां पहुंचते है.ऐसे में इस तरीके का वीडियो वायरल होना झारखंड पर्यटन को नुकसान पहुंचा सकता है.


रिपोर्ट अनुज कुमार

Tags:rajrappa mandir videorajrappa viral videorajrappa mandir ka videorajrappa mandir reels videorajrappa mandir status videorajrappa mandir shorts videochhinmistika mandir rajrappa videorajrappa mandirrajrappa mandir vlograjrappa ka mandirrajrappa mandir ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.