✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

युद्ध की आशंका से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ को लेकर राजमहल सांसद विजय हांसदा का पीएम पर निशाना  

BY - Priyanka Kumari CE

Published at: 07 Mar 2026 10:20 AM (IST)

युद्ध की आशंका से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ को लेकर राजमहल सांसद विजय हांसदा का पीएम पर निशाना   

साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज देश-विदेश में चल रही युद्ध की स्थिति की चर्चाओं का असर अब झारखंड के साहिबगंज जिले में दूसरे दिन भी देखने को मिल रहा है.संभावित पेट्रोल किल्लत की आशंका को लेकर शनिवार को भी जिले के कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी.वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गई और लोग जल्द से जल्द ईंधन भरवाने के लिए पंपों की ओर दौड़ पड़े.

लोगों में घबराहट फैल गई

स्थानीय लोगों के अनुसार,विदेशों से पेट्रोल आपूर्ति प्रभावित होने की चर्चाओं के बाद लोगों में घबराहट फैल गई. कई लोग एहतियात के तौर पर अधिक मात्रा में पेट्रोल भरवा रहे है,वही कुछ लोग बोतल और डिब्बों में भी पेट्रोल लेने की कोशिश करते नजर आए.हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि फिलहाल जिले में ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है.बावजूद इसके अफवाहों के कारण पंपों पर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती देखी जा रही है.

विजय हांसदा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा

इधर साहिबगंज के पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ को लेकर विजय हांसदा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है,राजमहल के सांसद ने कहा कि आज पेट्रोल पंपों पर जो मारामारी की स्थिति बन रही है,इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार है.आगे सांसद विजय हांसदा ने कहा कि देश में ईंधन व्यवस्था को लेकर सरकार की स्पष्ट नीति नहीं होने के कारण लोगों में असमंजस और घबराहट का माहौल बन रहा है.आगे सांसद ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील किया है.

रिपोर्ट-साहिबगंज ब्यूरो

Tags:sahibganj news todaysahibganj train today newssahibganj newssahibganj news updatessahibganj news hindisahibganj big newssahibganj latest newssahibganj news dahu yadavsahibganj crime newsnews todayjharkhand sahibganj newssahibganj news jharkhandsahibganj panchayat newssahibganj tender news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.