✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा राजमहल, जमीन विवाद को लेकर दर्जनों राउंड फायरिंग

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:09:17 AM

साहिबगंज(SAHIBGANJ):जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक सड़क के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब जमीन विवाद को लेकर दो भूमाफिया गुटों में भिड़ंत हो गई.देखते ही देखते 10 से 15 राउंड हवा में फायरिंग कर दी गई.फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुं ची.लेकिन उससे पहले ही सभी आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए.पुलिस ने घटनास्थल से लगभग एक दर्जन मोटरसाइकिल बरामद की है.

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विवादित ज मीन पिछले 50 वर्षों से सुपारी राय के परिवार के कब्जे में रही है.जमीन को लेकर पूर्व में पंचायत स्तर पर भी पंचायती हो चुकी है,जिसमें दोनों पक्षों को दस्तावेज प्रस्तुत करने का मौका दिया गया था.

मुखिया के अनुसार,सुपारी राय के परिवार ने ही जमीन के वैध कागजात पेश किए थे.18 बीघा भूमि पर इनका दावा है.वहीं सुपारी राय के वंशजों का आरोप है कि कुछ भूमाफिया उन्हें जबरन बेदखल करने की कोशि श कर रहे हैं.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। मूल रैयतों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्र वाई की मांग की है.

 

REPORT: GOVIND THAKUR

Tags:Rajmahal area reverberated with the sound of gunfiredozens of rounds of firing over land disputeSAHIBGANJ NEWSSAHIBGANJ UPDATESAHIBGANJ RAJMHALRAJMAHAL NEWSRAJMAHAL UPDATERAJ MAHAL NEWSRAJ MAHAL KA NEWSRAJ MAHAL BREAKINGFYRING RAJ MAHALJHAKRHAN DRAJ MAHAL POLICESAHIBGANJ CRIME NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.