✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जिस जमीन के कब्जे के आरोप में हेमंत हुए गिरफ्तार,अब उस जमीन के मालिक राजकुमार पाहन ने वीडियो जारी कर कहा ईडी बना रही दबाव,देखिए वीडियो  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:44:29 AM

रांची(RANCHI):  झारखंड में केन्द्रीय जांच की दबिश बढ़ी हुई है. इस जांच में अब तक कई लोग सलाखों के पीछे जा चुके है.अधिकारी से लेकर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री फिलहाल सलाखों के पीछे है.लेकिन ईडी की जांच पर शुरू से ही विपक्ष भाजपा की साजिश बता रहा है.हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी जिस जमीन के कब्जे के आरोप में हुई थी अब उस जमीन का असली मालिक राजकुमार पाहन ने वीडियो जारी कर ईडी पर ही सवाल खड़ा कर दिया है. पाहन ने वीडियो में कहा है कि ईडी के अधिकारी हेमंत सोरेन का नाम लेने का दबाव बना रहे है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि THE NEWS POST नहीं करता.  

राजकुमार पाहन ने कहा कि बड़गाई अंचल से जुड़ी साढ़े आठ एकड़ जमीन  से हेमंत सोरेन का कोई लेना देना नहीं है. इस जमीन का कब्जा हमारे पूर्वज के समय से है. कई पुस्त से यह जमीन पर खेती बारी किया करते थे. राजकुमार पाहन ने बताया कि ईडी ने समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया था. इस दौरान ईडी की ओर से हेमंत सोरेन के कब्जे में जमीन होने की बात कबूलने का दबाव बनाया गया है. आठ फरवरी को पूछताछ के दौरान ईडी की ओर से कहा गया कि हेमंत सोरेन का नाम लेने का दबाव डालते थे. हेमंत सोरेन को बेवजह फसाया गया है. हेमंत सोरेन का इस जमीन से कोई लेना देना नहीं है.    

बता दे कि हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी बड़गाई की साढ़े आठ एकड़ जमीन के कब्जे के आरोप में 31 जनवरी को हुई है. ईडी का आरोप है कि हेमंत सोरेन ने भुईहरी जमीन को कब्जा किया है. इस पूरे मामले में लंबी पूछताछ चली लेकिन आखिर में हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.अब ईस मामले में नया मोड सामने आया है. हालांकि अब मामला कोर्ट में है तो सभी की निगाहे कोर्ट पर टिकी हुई है.                        

Tags:Jharkhandhemant sorened on hemant sorenhemant soren edhemant soren latest newsjharkhand cm hemant sorenhemant soren arresteded summons hemant sorenhemant soren newsed summons jharkhand cm hemant sorencm hemant sorenhemant soren ed summonhemant soren cmjharkand cm hemant sorenhemant soren jharkhandhemant soren today newscm hemant soren newshemant soren on edhemant soren wifejharkhand hemant sorenjharkhand hemant soren news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.