✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अनाथ हुए बच्चों के देखभाल के लिए कार्यशाला का आयोजन, मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने दिया ये सुझाव

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:28:49 PM

रांची(RANCHI): झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था द्वारा आफ्टर केयर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देशय था कि कोरोना और अन्य कारणों से अनाथ हुए बच्चों का देखभाल उनके परिवार में ही सुनिश्चित कराई जाए. वहीं, इस मामले पर मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि ऐसे बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने की पहल उनके 18 साल होने के बाद नहीं बल्कि 14 साल से ही शुरू हो जानी चाहिए ताकि बच्चे जब 18 साल के होने के बाद बालगृह को छोड़कर बाहर जाए तो आत्मनिर्भर बन सके. साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिया कि जो कानून का उल्लघंन कर चुके हैं, उनके मामले समाप्त करा कर ऐसे बच्चों का देखभाल उनके परिवार में ही सुनिश्चित कराई जाए.

बच्चों की देखभाल उनके परिवार में हो सरकार की प्राथमिकता

मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि बच्चों की देखभाल उनके परिवार में ही हो यह केंद्र सरकार और राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, लेकिन कुछ अनाथ बच्चे ऐसे भी हैं जिन्हें संस्थागत देखभाल की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि राज्य के दिशा-निर्देश में इन सभी बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए. साथ ही यह प्रयास होना चाहिए कि आफ्टर केयर दिशा-निर्देश परिणाम आधारित हो. बता दें कि महिला एवं बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार एवं झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्थान द्वारा राज्य स्तर के सौजन्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था.

कार्यशाला में इन्होंने दिया सुझाव

वहीं, कार्यशाला में रिनपास की डॉक्टर अलीशा, झालसा के उप-सचिव मनीष मिश्रा, कौशल विकास मिशन के विनय कुमार और आजीविका मिशन के नुपुर ने भी आफ्टर केयर दिशा निर्देश के लिए आवश्यक सुझाव दिया. कार्यशाला में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, यूनिसेफ की प्रीति श्रीवास्तव, झालसा, आशा, मिराकल फाउंडेशन, बाल कुंज, रिनपास, जेएसएलपीएस, सीनी, बाल देखभाल गृह, राज्य के स्वयंसेवी संस्थाओं, बाल गृह के गृहपति संरक्षण संस्था के अधिकारियों ने भाग लिया.

Tags:Rajeshwari Borphaned children careझारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्थाआफ्टर केयर कार्यशालामनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बीjharkhand newsranchi newsबालगृह

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.