✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजीव अरुण एक्का पहुंचे ED दफ्तर, पूछताछ शुरू

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:33:06 AM

रांची(RANCHI): आईएएस राजीव अरुण एक्का ED दफ्तर पहुंच गए हैं. ED दफ्तर में कुछ देर में उनसे पूछताछ शुरू होगी. आईएएस पर एक लाइजनर के आवास में बैठ कर फ़ाइल का निबटारा करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था उसके बाद भाजपा ने ईडी से एक्का की शिकायत दर्ज कराया था. शिकायत के बाद ईडी ने समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया. लेकिन पहले समन पर राजीव एक्का ed दफ्तर नहीं पहुंचे. फिर ईडी ने समन भेज कर दोबारा  27 मार्च को बुलाया.

बता दें कि मुख्यमंत्री के प्रधानसचिव राजीव अरुण एक्का का वीडियो जैसे ही भाजपा की ओर से जारी किया. उसके बाद सरकार की ओर से प्रधान सचिव के पद से उन्हें हटा कर पंचायतीराज में तबादला कर दिया था. लेकिन अब ED की इंट्री से कई लोगों के दिल की धड़कन बढ़ गई है. क्योंकि एक्का ने पद का दुरूपयोग कर कई फ़ाइल को एक दलाल के आवास पर बैठ कर निबटाते थे. कही ना कही कई सफेदपोश लोग इस मामले में शामिल होंगे.

इसके पहले ईडी ने 15 मार्च को उपस्थित होने का दिया था निर्देश

यहां बता दें कि इसके पहले ईडी ने उन्हें 15 मार्च को उपस्थित होने को कहा था, लेकिन एक्का ने यह कह कर ईडी कार्यालय जाने में अपनी असमर्थता प्रकट की थी कि अभी विधान सभा का सत्र जारी है, इसके कारण उनकी व्यस्तता बढ़ गयी है, इसलिए 24 मार्च के बाद की कोई तिथि उन्हें  दी जाये, जिसके बाद ईडी ने उन्हें 27 मार्च को उपस्थित होने का निर्देश दिया था.  

 

 

 

Tags:jharkhandranchied interogationRajeev Arun EkkaRajeev Arun Ekka reaches ED officethe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.