✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज स्टेशन पर पहली बार रुकेगी राजधानी एक्सप्रेस,राजमहल विधायक ने कहा- हर सपने को करूंगा पूरा

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:53:49 PM

साहिबगंज (SAHIBGANJ):अगरतला-आनंद विहार नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस-20501/20502 का साहेबगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव अब सुनिश्चित हो गया है. राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. राजमहल विधायक अनन्त ओझा को रेल मंत्रालय द्वारा पत्र के माध्यम से देर शाम इसकी सूचना दी गई है. 

 

बता दे कि अगरतला आनंद बिहार तेजस राजधानी के ठहराव साहिबगंज स्टेशन पर नहीं होने से यहां लोगो मे गुस्सा था,राजमहल विधायक अनन्त ओझा लगातार साहेबगंज रेलवे स्टेशन पर अगरतला-आनंद बिहार नई दिल्ली तेजस राजधानी का ठहराव को लेकर लगातार प्रयास कर रहे थे. पिछले दिनों राजमहल विधायक अनंत ओझा ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर अगरतला आनंद बिहार तेजस राजधानी का साहेबगंज स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी,विधायक ठहराव की मांग को लेकर लगातार रेल मंत्री से मिल चुके है. इसका ही परिणाम हैं कि अब साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर अगरतला-आनंद बिहार तेज राजधानी का ठहराव का रास्ता साफ हो गया हैं.

 

रेल मंत्रालय ने जारी किया पत्र 

ट्रेन के ठहराव को लेकर रेल मंत्रालय ने पत्र जारी किया है. वहीं आपको बता दें कि ट्रेन के ठहराव की सूचना के बाद साहिबगंज जिले वीडियो का सपना पूरा हो गया है. 

 नई दिल्ली तक जानी वाली तेजस राजधानी का ठहराव होने से यहाँ के यात्रियों को नई दिल्ली जाने के लिए सुविधा होगी. गुवाहाटी जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी और माँ कामाख्या का भी दर्शन कर सकेंगे. त्रिपुरा में माँ त्रिपुरेश्वरी का भी दर्शन भक्त कर सकेंगे.

 

 

राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि साहिबगंज जिलेवासियों की मांग थी कि साहेबगंज रेलवे सेटशन पर तेजस राजधानी का ठहराव हो. ठहराव नहीं होने से यहां के लोगो मे काफी नाराजगी थी मैं लगातार रेल मंत्री सहित रेलवे के अधिकारी से राजधानी का ठहराव को लेकर बातचीत जारी रखा था इसका ही परिणाम हैं कि मैं साहेबगंज जिलेवासियों का सपना को पूरा कर पाया हुँ जिस उम्मीद और विश्वास के साथ यहां की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया हैं वो हर सपने को पूरा करने का प्रयास करता रहूंगा. जो कहा सो हर काम किया। आगे भी जनता का प्यार और आशीर्वाद के साथ करता रहूंगा। राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने जिलेवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय रेल मंत्र अश्वनी वैष्णव और भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। विधायक ने कहा कि साहिबगंज से हावड़ा और साहेबगंज से रांची तक इंटरसिटी की भी मांग मेरे द्वारा की गई हैं जल्द ये भी पूरा होगा और मुरली हाल्ट स्टेशन पर भी टीआर पैसेंजर का भी ठहराव जल्द होगा.

 

रिपोर्ट : गोविंद ठाकुर

Tags:Jharkhand newsjharkhand trending newsjharkhand breaking newsbig breakinglatest newsjharkhand sahibganjsahibganj latest newsRajdhani Express will stop at Sahibganj

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.