✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में राजभवन मार्च : अशोक सिंह के नेतृत्व में धनबाद टीम ने प्रदेश अध्यक्ष को किया सम्मानित 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:34:24 PM

धनबाद(DHANBAD) | झारखंड प्रदेश कांग्रेस बुधवार को रांची में सड़क पर उतरी. सभी उत्साहित थे. झारखण्ड में चुनाव के बाद पहला कार्यक्रम भी था.  इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए.  कांग्रेस पार्टी गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिका में धोखाधड़ी, जालसाजी और मणिपुर की घटना को लेकर सड़क पर उतरी.  राज भवन मार्च किया.  इसकी तैयारी पहले से की जा रही थी.  राज भवन मार्च को लेकर बैठकें  की जा रही थी.  कांग्रेस पार्टी ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश कर रही थी.  

कांग्रेस और उसकी  सभी इकाई के लोग इसमें शामिल हुए.  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का झारखंड प्रदेश  अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला कार्यक्रम था.  इसलिए भी उनमें उत्साह था और कांग्रेस के हर जिले से कार्यकर्ता आज रांची पहुंचे हुए थे.  धनबाद से भी कांग्रेस की टीम गई हुई थी.  धनबाद कांग्रेस के वरीय  नेता अशोक कुमार सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को उनके पहले सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी.  उन्हें शाल ओढ़ाकर   सम्मानित किया. 

 धनबाद से गए कांग्रेसियों में अशोक कुमार सिंह, योगेन्द्र सिंह योगी, दिलीप मिश्रा, निशार आलम, अफजल खान, गंगा बाल्मीकि,मनोज हाडी, अरविंद कुमार सैनी, अजय चौधरी, राहुल राज्, गोपाल धारी, सुखदेव हादसा, मोइन खान, मुस्तफा गुलाम, जावेद सुल्तान, ईमरान खान, जावेद अंसारी, सुरेंद्र शर्मा आदि शामिल थे. इसके अलावे कांग्रेस  नेता पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय को पंचायत समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.  अशोक सिंह के नेतृत्व में धनबाद से गई टीम ने उन्हें भी सम्मानित किया.  कुल मिलाकर रांची में आज के सफल कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस उत्साहित है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

 

Tags:DhanbadCongressRanchiRajbhawan March in RanchiJharkhand newsCongress party

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.