✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़ : रजरप्पा पुलिस ने अवैध कोयला लदा दो पिकअप वैन किया जब्त, चार गिरफ्तार, मामला दर्ज

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:17:46 AM

रामगढ़ (RAMGARH) : रजरप्पा पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर दुलमी प्रखंड अंतर्गत भयपुर के पास से अवैध कोयला लदा दो पिकअप वैन को जब्त किया. साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार भी किया. छापामारी अभियान का नेतृत्व रजरप्पा थाना अवर निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा और सौरभ कुमार ने संयुक्त रूप से किया. दोनों पिकअप वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया. 

वाहन में लदा था तीन-तीन टन अवैध कोयला

जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह के निर्देश पर छापामारी अभियान चलाया गया था. सूचना मिली की अवैध कोयला लोड कर दो पिकअप वैन भयपुर के रास्ते कहीं जा रहा हैं. इसी सूचना के आधार पर छापामारी कर दिनों वाहनों को जब्त कर लिया गया. जिसमें दोनों वाहनों में लगभग तीन-तीन टन अवैध कोयला लदा हुआ मिला. वहीं इस दौरान चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.

कोल माइंस एक्ट और वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार होने वालों में चतरा जिला के छौथा मयूरहंड निवासी नागेश्वर कुमार पिता रामदेव यादव और देवेन्द्र कुमार दांगी, पिता स्व रामदेव दांगी और रामगढ़ जिला के पतरातू बस्ती निवासी सनी कुमार पिता मनोज सिंह और छत्तर मांडू निवासी सावन नायक पिता भोला नायक शामिल है. इस संबंध में थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि दुलमी के भयपुर मार्ग से दो अवैध कोयला लदा पिकअप वैन गुजरने वाला है जिसके आधार पर छापामारी की गई और उक्त दोनों पिकअप को पकड़ने में सफलता मिली. इस दौरान जांच के दौरान दोनों पिकअप में कोयला संबंधित कोई कागजात नहीं मिले. लेकिन मौके पर ही दोनों पिकअप के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. चारों आरोपियों के खिलाफ कोल माइंस एक्ट और वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. सभी आरोपियों को पूरी कागजी कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

रिपोर्ट : जयंत कुमार, रामगढ़

Tags:Rajarappa policeRajarappa police seized two pick-up vans carrying illegal coafour arrested im ramgarh with illegal coalcase registered under Coal Mines Act and Forest Actjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.