✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री : कड़ी से कड़ी जुड़ेगी तो खुलेगा राज-इस हत्याकांड में क्या और कोई किरदार ! किसने लिखी यह "खतरनाक स्क्रिप्ट"?

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:46:38 AM

धनबाद (DHANBAD) : राजा रघुवंशी हत्याकांड की  यह खतरनाक स्क्रिप्ट किसने लिखी थी? क्या इस पूरे प्रकरण में सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी के अलावे पकड़े गए कथित आरोपी ही शामिल है या कुछ और लोग इसमें संलिप्त है ? आखिर सोनम रघुवंशी ने यह सब करने के लिए शादी के बाद हनीमून को ही क्यों चुना? वह अगर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी तो शादी से इनकार भी कर सकती थी? इतना तो तय माना जा रहा है कि अगर वह शादी नहीं करने पर अड़ गई होती तो उसकी शादी नहीं होती. वह प्रेमी के साथ रह सकती थी. फिर उसने शादी के बाद हनीमून के बहाने राजा रघुवंशी को दुनिया से खत्म करने का प्लान क्यों बनाया? क्या वह कोई मोहरा तो नहीं है? यह सब सवाल ऐसे हैं, जो धीरे-धीरे साफ होंगे. यह बात भी सच है कि सोनम इतनी मासूम भी नहीं है कि इतनी बड़ी घटना के बाद राजा रघुवंशी हत्याकांड पर पर्दा पड़ा ही रह जाएगा, यह वह सोची होगी? इस तरह के कई सवाल हैं, जो इस हत्याकांड के सुराग के खुलासे का इंतजार कर रहे है. वैसे पुलिस इस मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ रही है और हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है. लेकिन केवल प्रेमी के साथ ही रहने के लिए सोनम रघुवंशी ने इतना बड़ा कांड किया होगा, यह किसी को भी पच  नहीं रहा है.  

क्या इस हत्याकांड में कोई और किरदार है?

क्या इस हत्याकांड में कोई और किरदार है? देश को झकझोर देने वाली और सामाजिक ताना-बाना पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली इस घटना में पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ रही है. एक अपराधी की तरह सोनम रघुवंशी बार-बार अपना बयान बदल रही है. कभी वह पूछताछ में टूट जा रही है तो फिर एक नई कहानी लेकर सामने आ जा रही है. सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने जब सोनम रघुवंशी को कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ आमने-सामने बैठाया, खून से सनी जैकेट, सोनम का रेनकोट और अन्य साक्ष्य सामने रखें तो सोनम रघुवंशी टूट गई और खुद को मामले में शामिल बताया. लेकिन उसके बाद वह अपने बयान से पलट गई. वह दूसरी कहानी लेकर आ गई. बताया कि मुझ पर और राजा रघुवंशी पर हमला किया गया. मेरी जान बचाने में राजा रघुवंशी की मौत हो गई. इधर, शिलांग की एक कोर्ट ने सोनम और चार लोगों को आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. बताया जाता है कि पुलिस को घटनास्थल से कुछ डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट भी मिले है. जो हत्या की साजिश की ओर इशारा कर रहे है. 
 
इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हनीमून मनाने मेघालय गए थे.

इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हनीमून मनाने मेघालय गए थे. यहां रहस्यमय परिस्थितियों में राजा रघुवंशी की मौत हो गई थी. इसके बाद यह मामला हत्या में तब्दील हो गया. मेघालय पुलिस ने सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा से पूछताछ की, तो मामला धीरे-धीरे निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहा है. हो सकता है कि पुलिस अधिकारी जल्द ही आधिकारिक रूप से पूरे मामले का खुलासा कर दे. बता दें कि पुलिस ने इस अभियान को "ऑपरेशन हनीमून" का नाम दिया है. इंदौर तथा गाजीपुर में आरोपियों के घरों एवं अन्य स्थानों से साक्ष्य एकत्रित किए है. बता दें कि राजा रघुवंशी की लाश 2 जून को एक खाई में मिली थी. राजा रघुवंशी हत्याकांड से हर कोई स्तब्ध है. सोनम रघुवंशी को हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. दोनों के परिवार सदमे में है. 

बुधवार को सोनम रघुवंशी का भाई  राजा रघुवंशी के घर गया था 
 
बुधवार को सोनम रघुवंशी का भाई राजा रघुवंशी के घर गया. राजा रघुवंशी की मां के सामने रोने लगा. घर में प्रवेश करने के पहले ही वह फुट-फुट कर रो रहा था. भाई ने अपनी बहन की हरकत पर रोते हुए माफी मांगी. उसने यहां तक कह दिया कि सोनम को फांसी होनी चाहिए. सोनम की मां रोते हुए कहा कि आखरी समय तक ऐसा एहसास नहीं हुआ कि वह ऐसा कदम उठाएगी, अगर उसके मन में कुछ था तो वह बता देती. भाई ने कहा कि अगर उन लोगों को कुछ मालूम होता तो शादी ही क्यों करते? राजा रघुवंशी की मां को सोनम के भाई ने कहा कि मैं सोनम को सजा दिलवा कर रहूंगा. खैर, जो भी हो यह मामला अभी भी रहस्य के परदे में है. पुलिस सीन रीक्रिएट कर हत्याकांड के तक पहुंचाना चाहती है.  

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadMurderMistryPoliceKhulase

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.