✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद को अगले 72 घंटे तक परेशानी में रखेगी बारिश,शहर और ग्रामीण इलाके की बिगड़ी सूरत और बिगड़ेगी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:36:35 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद को कम से कम अगले 72 घंटे तक बारिश का दंश झेलना होगा. 72 घंटे तक लगातार gof बनेंगे, सड़कों पर पानी भरेगा, मोहल्ले में पानी प्रवेश करेगा, स्कूल की बिल्डिंग ढहेगी, दिवाल गिरेगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 अक्टूबर तक यही स्थिति रहेगी. इन 72 घंटे में कोलियरी का उत्पादन बाधित हो सकता है. धनबाद शहर के धैया में पानी ने जो परेशानी पैदा किया है, वह अभी 3 दिनों तक बने रहने की संभावना है.

बारिश से बिजली संकट भी उत्पन्न 

लोगों को बिजली संकट भी झेलना पड़ेगा. बिजली विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीन दिनों में 16 ट्रांसफार्मर जल गए हैं. बादलों के गर्जन और बारिश के कारण ट्रांसफार्मर जल जा रहे हैं .इस कारण बिजली संकट उत्पन्न हो जा रहा है .यह तो गनीमत है कि ट्राली वाला ट्रांसफार्मर कहीं-कहीं वैकल्पिक तौर पर उपयोग किया जा रहा है. जिसे कुछ रहता है. इस सितंबर महीने में बिजली विभाग के 60 से अधिक ट्रांसफार्मर जल गए हैं. विभाग के पास 200 केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं है. धनबाद सर्कल के चारों डिवीजन में सबसे अधिक ट्रांसफार्मर इस महीने 23 गोविंदपुर में जले हैं, झरिया में 10, धनबाद में 15 और निरसा में 12 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं. विभाग के पास 200 और 500 केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं है. फिलहाल 100 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध है ,लेकिन जिस रफ्तार में ट्रांसफार्मर जल रहे हैं, उसको देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि ट्रांसफार्मर की किल्लत हो सकती है.

पिछले चार दिनों से धनबाद बारिश से त्राहि-त्राहि

धनबाद में कुछ जगहों पर 500 केवीए के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं. तो अधिक  जगह पर 100 से 200 केवीए के ट्रांसफार्मर से कम चलाए जा रहे हैं. अगले 72 घंटे में कितनी वर्षा होगी , कितनी बार बदल गरजेंगे और कितने ट्रांसफार्मर जलेंगे, उसके बाद बिजली की क्या हालत होगी, यह तो अब भगवान ही बता सकते हैं .पिछले चार दिनों से धनबाद बारिश से त्राहि त्राहि  कर रहा है. यह अलग बात है कि किसान खुश हैं लेकिन शहरी हो या ग्रामीण इलाके, सब की सूरत बिगड़ गई है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhandjharkhand weather updatejharkhand weatherjharkhand weather newsjharkhand weather forecastdhanbad weather

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.