रांची (RANCHI): सूबे में इधर कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. रांची तो जलथल ही मानो हो चुकी है. फिलहाल बादल की विदाई अभी हुई नहीं है, बारिशों के मौसम का अभी और लुत्फ लेने को तैयार रहिये. मौसम विभाग के मुताबिक 15 अगस्त को भी कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 19 अगस्त तक लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है.
कब तक होगी बारिश
आज सुबह से ही रह-रहकर पानी होता रहा। रांची के कई इलाके में पानी भर गया. कोल्हान और पलामू प्रमंडल में भी कहीं-कहीं बारिश की खबर है. 16 अगस्त, 17 अगस्त और 18 अगस्त को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 19 अगस्त को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गई है.
