✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रेलवे ने बनाया रिकार्ड,एक दिन में बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों से वसूला 54 लाख रुपये  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:13:15 PM

TNP DESK:  मध्य रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर बड़ी कार्रवाई की है. विशेष टिकट चेकिंग अभियान चला कर एक साथ नौ हजार 580 यात्रियों को पकड़ा है. पकड़े गए यात्रियों से 54 लाख 40 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किया है. यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए देर रात्रि तक पाँचों मंडलों दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और धनबाद में एक साथ मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.  मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी कोचों में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वालों पर लगाम लगाई जा सके.  इसके साथ ही सभी पैसेंजर ट्रेनों और मेमू ट्रेनों में भी विशेष टिकट जाँच की गयी.

इस जाँच अभियान में पं.दीन दयाल उपाध्याय जं., गया, पटना, दानापुर, सोनपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, धनबाद और गोमो जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, रेलकर्मियों, टी०टी०ई० और बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल को तैनात किया गया था. इस जाँच अभियान में कुल 09 हजार 420 बेटिकट/अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया.  जिनसे जुर्माने के रूप में 54 लाख 40 हजार रुपए वसूले गए. गुलजारबाग स्टेशन पर रेड मारा गया. जिसमें 140 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए जिनमें से 60 यात्रियों से जुर्माना वसूल कर उन्हें छोड़ दिया गया साथ ही 80 बेटिकट यात्रियों को रेलवे जुडिशियल मजिस्ट्रेट/पटना के समाने आगे की कार्रवाई के लिए पेश किया गया.

दानापुर मंडल में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए 3140 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माना के रूप में  18 लाख 86 हजार रूपए वसूल किए गए.  इसी तरह पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए 970 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्मानास्वरूप 05 लाख 17 हजार रूपए, धनबाद मंडल में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए 920 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्मानास्वरूप  04 लाख 32 हजार रूपए वसूल किए गए.  जबकि सोनपुर मंडल में इस दौरान 2570 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 13 लाख 88 हजाऱ रूपए एवं समस्तीपुर मंडल में 1820 लोग बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए जिनसे जांच टीम द्वारा जुर्माना के रूप में 12 लाख 16 हजार रूपये वसूल की गई.

 

 

Tags:east central railwaysouth east central railway zonerailway apprenticeeast central railwayseast central railway zone mapeast central railway jobs 2021south east central railwaeast central railway job vacancyeast central railway vacancy 2021east central railway recruitment 2021east central railway recruitment 2022east central railway recruitment 2024east central railway notification 2021east central railway apprentice cut offrailway waiting ticketirctc ticket bookingrailwayindian railwaywaiting ticket railwaywaiting ticketrailway waitingtte ticket checkingticket checking time in railwayrailway me ticket checking ke kya rule haitte ticket checking rulesindian railway waitingindian railway ticket checking rulesindian railway ticket checking manuallocal train ticket checking rulesmobile se railway ticket kaise book karewhat is the railway ruls for ticket checkinghajipur railway stationrailway station hajipurhajipur railway station historyhajipur railway zonehajipurhajipur junctionhajipur junction railway stationhajipur station#railwaybehta hajipur railway trackhajipur railway station codehajipur railway station newshajipur railway station blogbehta hajipur railway stationhajipur railway station videohajipur railway station photohajipur railway station imagehajipur sonpur railway bridge

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.