✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बंगाल से जयपुर का सफर हुआ आसान! रेलवे ने शुरू की नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 10:20:36 AM

टीनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड और बंगाल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत संतरागाछी (पश्चिम बंगाल) से खातीपुरा (जयपुर, राजस्थान) के बीच एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को हरी झंडी दे दी है.

गाड़ी संख्या 18061/18062 के शुरू होने से रांची और टाटानगर के यात्रियों को अब जयपुर जाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. वर्तमान में इस रूट पर सीधी ट्रेनों की कमी के कारण यात्रियों को अन्य स्टेशनों पर जाकर ट्रेन बदलनी पड़ती थी. यह नई सेवा विशेष रूप से राजस्थान मूल के परिवारों, वहां पढ़ने वाले छात्रों और कपड़ा व्यापारियों के लिए एक स्थायी समाधान बनेगी.

रूट और प्रमुख ठहराव

यह ट्रेन संतरागाछी से खुलकर झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण औद्योगिक और धार्मिक केंद्रों को जोड़ेगी। इसके प्रमुख स्टॉपेज टाटानगर, रांची, मुरी, टोरी, बरवाडीह, डाल्टनगंज, डेहरी-ऑन-सोन, प्रयागराज और आगरा होगी.

समय-सारणी (शेड्यूल)

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार ट्रेन का परिचालन साप्ताहिक होगा। जिसके तहत 18061 (संतरागाछी–खातीपुरा): प्रत्येक बुधवार को संतरागाछी से दोपहर 14:15 बजे खुलेगी. यह उसी शाम 17:50 बजे टाटानगर और रात 22:50 बजे रांची पहुंचेगी. अगले दिन यानी गुरुवार रात 23:00 बजे यह खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी. वही ट्रेन संख्या 18062 (खातीपुरा–संतरागाछी) ट्रेन वापसी में यह प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 09:20 बजे खातीपुरा से रवाना होगी. शनिवार सुबह 10:45 बजे रांची और दोपहर 15:05 बजे टाटानगर होते हुए शाम 19:45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी.

Tags:Santragachi Jaipur special train18061 Santragachi Khatipura ExpressRanchi to Jaipur direct trainTatanagar to Jaipur weekly trainSouth Eastern Railway new train 2026Jharkhand to Rajasthan train schedule18062 Khatipura Santragachi ExpressRanchi Jaipur train routeSantragachi Jaipur express time tableIndian Railways new weekly trains

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.