✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रेलवे का होली गिफ्ट :अगर आपकी प्लानिंग फेल हो रही है तो इन ट्रेनों के रूट को एक बार जरीर देख लें!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 20, 2026, 5:18:04 AM

 

धनबाद(DHANBAD) | होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.  इसी कड़ी में में विभिन्न रेल रूटों पर लगातार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा के जा रही है, दरअसल होली में भीड़ को सहूलियत देने के लिए रेलवे पूरी तैयारी कर राखी है. बताया गया है कि --

गाड़ी संख्या 01481/01482 पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर के रास्ते) - गाड़ी संख्या 01481 पुणे-दानापुर स्पेशल 23 फरवरी से 06 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को पुणे से 19.55 बजे खुलकर तीसरे दिन 04.20 बजे डीडीयू, 05.40 बजे बक्सर, 06.38 बजे आरा रूकते हुए 08.00 बजे दानापुर पहुचेंगी।  गाड़ी संख्या 01482 दानापुर-पुणे स्पेशल 25 फरवरी से 08 मार्च, 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को दानापुर से 10.00 बजे खुलकर 10.30 बजे आरा, 11.30 बजे बक्सर एवं 13.30 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 18.15 बजे पुणे पहुचेंगी।  

गाड़ी संख्या 01449/01450 पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर के रास्ते) - गाड़ी संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल 21 फरवरी से 08 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन पुणे से 15.30 बजे खुलकर दूसरे दिन 23.00 बजे डीडीयू, तीसरे दिन 00.16 बजे बक्सर, 01.00 बजे आरा रूकते हुए 02.45 बजे दानापुर पहुंचेगी , गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-पुणे स्पेशल 23 फरवरी से 10 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन दानापुर से 05.00 बजे खुलकर 05.30 बजे आरा, 06.43 बजे बक्सर एवं 08.55 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 18.15 बजे पुणे पहुचेंगी।  

गाड़ी संख्या 01143/01144 लोकमान्य तिलक-दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर के रास्ते) - गाड़ी संख्या 01143 लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल 21 फरवरी से 08 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन लोकमान्य तिलक से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे डीडीयू, 16.40 बजे बक्सर, 17.40 बजे आरा रूकते हुए 18.45 बजे दानापुर पहुचेंगी।  गाड़ी संख्या 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल  22 फरवरी से 09 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन दानापुर से 21.30 बजे खुलकर 22.10 बजे आरा, 22.50 बजे बक्सर, दूसरे दिन 02.05 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 07.45 बजे लोकमान्य तिलक पहुचेंगी।  

गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते) - गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल 24 फरवरी एवं 03 मार्च, 2026 मंगलवार को लोकमान्य तिलक से 12.15 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे डीडीयू, 18.55 बजे पाटलिपुत्र, 19.55 बजे हाजीपुर रूकते हुए 23.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 26 फरवरी एवं 05 मार्च, 2026 गुरूवार को समस्तीपुर से 03.00 बजे खुलकर 05.15 बजे हाजीपुर, 06.10 बजे पाटलिपुत्र एवं 10.50 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 16.25 बजे लोकमान्य तिलक पहुचेंगी।  

गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल (मुजफ्फरपुर- हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते) - गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल 10 मार्च से 31 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर दूसरे दिन 00.01 बजे हाजीपुर, 01.05 बजे पाटलिपुत्र एवं 05.00 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 05.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुचेंगी।  गाड़ी संख्या 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल 12 मार्च से 02 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक गुरूवार को लोकमान्य तिलक से 07.55 बजे खुलकर अगले दिन 07.15 बजे डीडीयू, 10.00 बजे पाटलिपुत्र, 11.05 बजे हाजीपुर रूकते हुए 16.50 बजे रक्सौल पहुचेंगी। 

गाड़ी संख्या 05585/05586 सहरसा-लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल (मुजफ्फरपुर- हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते) - गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 06 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से 17.45 बजे खुलकर 21.00 बजे समस्तीपुर, 23.15 बजे हाजीपुर, दूसरे दिन 00.50 बजे पाटलिपुत्र एवं 05.00 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 05.30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल 08 मार्च से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक से 16.35 बजे खुलकर दूसरेे दिन 20.05 बजे डीडीयू,  तीसरे दिन 00.05 बजे पाटलिपुत्र, 00.55 बजे हाजीपुर एवं 04.00 बजे समस्तीपुर रूकते हुए  09.00 बजे सहरसा पहुचेंगी।  

गाड़ी संख्या 04731/04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल (मुजफ्फरपुर-हाजीपुर -गोरखपुर-मुरादाबाद के रास्ते) - गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल 01 मार्च से 03 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से 13.25 बजे खुलकर अगले दिन 14.30 बजे गोरखपुर, 19.22 बजे हाजीपुर रूकते हुए 23.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 03 मार्च से 31 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से 02.10 बजे खुलकर 03.10 बजे हाजीपुर, 08.15 बजे गोरखपुर रूकते हुए अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुचेंगी।  

गाड़ी संख्या 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल - मुजफ्फरपुर-छपरा- लखनऊ-झांसी के रास्ते चलायी जा रही गाड़ी संख्या 09465/66 अहमदाबाद-दरभंगा -अहमदाबाद स्पेशल का परिचालन विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया जा रहा है ।  गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को अपने पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में परिचालित की जाएगी।  

गाड़ी संख्या 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल- डीडीयू-आगरा फोर्ट- कोटा के रास्ते चलायी जा रही गाड़ी संख्या 09447/48 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल का परिचालन विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया जा रहा है ।  गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को अपने पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में परिचालित की जाएगी।  यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी है. 

Tags:DhanbadRailwartrainSpecialRoot

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.