✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रेलवे ने हनुमान जी को चेताया, मंदिर खाली करें नहीं तो होगी कार्रवाई ! जानिए कहां का है मामला 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:48:00 PM

धनबाद(DHANBAD) : अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 10 दिनों के भीतर भगवान हनुमान को धनबाद आना होगा. उन्हें अपने मंदिर से मूर्ति सहित सभी सामानों को हटाकर जमीन को रेलवे को सौंप देना होगा. आश्चर्य में मत पड़िए, रेलवे ने हनुमान जी को नोटिस देकर 10 दिनों के भीतर मंदिर हटा लेने का आदेश दिया है. साथ में चेतावनी भी दी है कि ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी. नोटिस के बाद रेलवे की किरकिरी हो रही है.  

हनुमान जी मिले नहीं, इसलिए दीवार पर चिपकाया नोटिस 

यह नोटिस हनुमान जी को हाथों-हाथ तो नहीं थमाया गया है, लेकिन मंदिर की दीवार पर जरूर चिपका दिया गया है. दरअसल, मामला यह है कि रेलवे बेकारबांध खटिक बस्ती की जमीन को अपनी बताकर उसे खाली कराने का नोटिस निर्गत कर रहा है. इसी क्रम में हनुमान जी के मंदिर को भी नोटिस निर्गत किया गया है. वहां नोटिस लेने वाला कोई सजीव प्राणी नहीं था, इसलिए नोटिस को मंदिर पर चिपका दिया गया है. इधर, खटिक बस्ती के लोगों के साथ धनबाद में इस नोटिस पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. वैसे, खटिक बस्ती के लोगों का कहना है कि 1931 से वे लोग इस जमीन पर घर बनाकर रह रहे हैं. अब रेलवे दावा कर रहा है कि वह जमीन उसकी है, अगर थी तो इतने दिनों तक रेलवे कहां सोया पड़ा था.  

मोहल्ले में विधायक फंड से हुए हैं काम 

इस बीच विधायक के फंड से सड़क और गलियों का भी निर्माण हुआ. उस समय भी रेलवे की नींद नहीं खुली. अब जाकर रेलवे हरकत में आया है. लेकिन, हनुमान जी बीच रास्ते में खड़े हो गये हैं. हनुमान जी को जो नोटिस दिया गया है, उसमें कहा गया है कि 10 दिनों के भीतर मंदिर हटा लें और जमीन को वरीय अनुभाग अभियंता विभाग को सौंप दें, अन्यथा हनुमान जी आप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अब देखना है कि हनुमान जी आकर मंदिर को रेलवे को सौंपते हैं या रेलवे उनके खिलाफ कार्रवाई करता है.

रिपोर्ट: शांभवी सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.