✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इस बार छठ में बिहार के लिए होगा यात्रियों का सैलाब, टूटेगा रिकॉर्ड, अभी से ही ट्रेनों के स्लीपर से लेकर फर्स्ट एसी तक ठसाठस भरे

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:43:11 AM

झुमरी तिलैया (JHUMRI TILAIYA): जन्मभूमि को छोड़कर दूसरे राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए महापर्व छठ आस्था और भावनात्मक रूप से कितनी अहमियत रखता है, इसे वर्तमान के रेलवे बुकिंग स्टेटस से समझा जा सकता है. अभी गर्मी की छुट्टियों और शादी विवाह की मारामारी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई कि त्योहारी मौसम को लेकर टिकट बुकिंग के रफ्तार की स्पीड हाई हो गई है. सितंबर के अंतिम हफ्ते में शुरू होनेवाले दुर्गापूजा और महापर्व छठ की बुकिंग पहले ही हो चुकी है.

यह भी पढ़ें:

DHANBAD: विकास का हाल देखिये -छह माह में ही टूटने लगी सड़क 

बढ़ सकती है यात्रियों की मुश्किलें

30 अक्टूबर को महापर्व छठ को लेकर बिहार की ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग तेज हो गई है. वहीं 25 अक्टूबर को दिवाली है. दिवाली के बाद कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस, पुरुषोतम एक्सप्रेस मुम्बई मेल जम्मू तवी एक्सप्रेस की टिकटें लगभग फुल हो चुकी हैं. धनबाद से खुलने वाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस, लुधियाना एक्सप्रेस, रांची से खुलने वाली हटिया पटना एक्सप्रेस, रांची पटना जनशताब्दी आने वाले दिनों में टिकट उपलब्ध नहीं होगा. लगभग सवा दो साल तक कोरोना की पाबंदियां थीं. इस वजह से सीमित संख्या में ही लोग छठ के दौरान गांव गए थे, जिससे भीड़ अपेक्षाकृत कम थी. इस साल तमाम पाबंदियां हट चुकी हैं. ऐसे में महापर्व के दौरान बिहार जानेवाले यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा है. इसकी संख्या में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है. ऐसी विकट परिस्थिति में रेलवे को वेटिंग लिस्ट के आधार पर स्पेशल ट्रेन चलाने की संभावना तलाशनी होगी. स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी न मिली तो यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.