✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Railway News: धनबाद -भुवनेश्वर  के बीच के इस ट्रेन के यात्रियों को क्या मिलाने जा रही बड़ी राहत!

Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 12, 2026, 11:36:17 PM
Railway News: धनबाद -भुवनेश्वर  के बीच के इस ट्रेन के यात्रियों को क्या मिलाने जा रही बड़ी राहत!

 

धनबाद(DHANBAD) | धनबाद और भुवनेश्वर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को बहुत जल्द राहत भरी खबर मिल सकती है.  जैसी की जानकारी निकाल कर आ रही है, इस ट्रेन से विशेष ट्रेन का टैग  अब हटा लिया जाएगा।  संभवत अगले महीने यह सब संभव हो पाएगा।  सूत्रों के अनुसार अगर विशेष ट्रेन का टैग हट  गया, तो यात्रियों को भाड़े में 25% कम भुगतान करना होगा।  यहां बताना जरूरी है कि धनबाद भुवनेश्वर गरीब रथ को जब कोविड  के दौरान बंद किया गया था, उसके बाद धनबाद भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन के रूप में एक विशेष ट्रेन शुरू की गई थी. यह  ट्रेन पिछले 5 साल से स्पेशल ट्रेन बनकर चल रही थी. 

 सूत्र यह भी बता रहे हैं कि भोपाल में हुई बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई है अब  रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिल गई है.  अब यात्रियों को ट्रेन कम भाड़े  सुविधा का लाभ कब मिलेगा, इसकी तिथि का इंतजार रहेगा। इधर ,एक और जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और थावे के मध्य दिनांक 15.03.2026 से एक नई ट्रेन 55515/55516 पटना-थावे-पटना फास्ट पैसेंजर का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है.  इस नई ट्रेन का परिचालन पाटलिपुत्र-दीघवारा के रास्ते किया जाएगा। 

 इस नई ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 22 कोच एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 24 कोच होंगे।  
दिनांक 15.03.2026 से प्रतिदिन गाड़ी सं. 55515 पटना-थावे फास्ट पैसेंजर पटना जं. से 12.10 बजे खुलकर 12.13 बजे फुलवारीशरीफ, 12.40 बजे पाटलिपुत्र,  12.52 बजे दीघाब्रिज हाल्ट, 13.50 बजे दीघवारा, 14.55 बजे गोल्डिनगंज सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 19.00 बजे थावे पहुचेंगी।  
वापसी में गाड़ी सं. 55516 थावे-पटना फास्ट पैसेंजर थावे से प्रतिदिन 20.05 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 00.40 बजे गोल्डिनगंज, 01.00 बजे दिघवारा, 01.55 बजे दीघाब्रिज हाल्ट, 02.05 बजे पाटलिपुत्र एवं 02.25 बजे फुलवारीशरीफ रुकते हुए 03.20 बजे पटना जं. पहुचेंगी।  

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadRailTrainSuwidhaFare

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.