✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Railway News: भारतीय रेल ने सलाह देने वाले सदस्यों की किस अनुपात में बढ़ाई राशि, पढ़िए डिटेल्स में

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:44:19 AM

धनबाद(DHANBAD) : भारतीय रेल ने सलाह देने वाले सदस्यों को अधिक भुगतान करने का निर्णय लिया है.  उनको मिलने वाली राशि में संशोधन किया गया है.  यह  संशोधन पहली  अक्टूबर से लागू कर दी गई है.  जानकारी के अनुसार इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है और अब पहली अक्टूबर या उसके बाद की बैठकों के लिए नई दर से भुगतान किए जाएंगे. बता दे कि मंडल स्तर पर  डीआरयूसीसी, जाेनल स्तर  जेडआरयूसीसी तथा राष्ट्रीय स्तर पर  एनआरयूसीसी की बैठकें होती है. अब सदयो को इस दर पर मिलेगी राशि.

 डीआरयूसीसी सदस्य - बैठक के दौरान प्रतिदिन 200 रुपये के बदले 360 रुपये व यात्रा में बिताए गए समय के लिए प्रतिदिन 100 रुपये के बदले अब 180 रुपये मिलेंगे. जेडआरयूसीसी सदस्य - बैठक के दौरान प्रतिदिन 300 रुपये के बदले 540 रुपये व यात्रा में बिताए गए समय के लिए प्रतिदिन 150 रुपये के बदले अब 270 रुपये मिलेंगे. एसआरयूसीसी सदस्य - बैठक के दौरान प्रतिदिन 200 रुपये के बदले 360 रुपये व यात्रा में बिताए गए समय के लिए प्रतिदिन 100 रुपये के बदले अब 180 रुपये मिलेंगे. 

एनआरयूसीसी सदस्यों को बैठक  के दौरान प्रतिदिन 520 रुपये की जगह   940 रुपये मिलेंग. स्थानीय सभी गैर सरकारी डीआरयूसीसी, जेडआरयूसीसी व एनआरयूसीसी सदस्य - वास्तविक वाहन किराया शुल्क 200 प्रतिदिन या जो कम हो, के बदले वास्तविक वाहन किराया शुल्क 360 प्रतिदिन या जो कम हो मिलेंगे. 

Tags:DhanbadRailSadasyaAmountBridhi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.